ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने ऊना जीएसटी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर अंशुल धीमान को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। इस मामले में अब विजिलेंस ने आरोपी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम मामले की जांच करते हुए आरोपी के किराये वाले घर में पहुंच गई। यहां तलाशी के दौरान पुलिस को ढेर सारे पैसे मिले हैं।
आरोपी के किराये के घर से मिली ढेर सारी नगदी
दरअसल बीते रोज सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आरोपी जीएसटी इंस्पेक्टर के किराय वाले घर में दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान विजिलेंस की टीम को 1ण्71 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई है। अब विजिलेंस की टीम यह जांच कर रही है, कि आखिरकार इतनी बड़ी रकम आरोपी के पास कहां से आई। कहीं आरोपी ने किसी और से भी रिश्वत तो नहीं ली है। इन सवालों के जवाब अब विजिलेंस खोज रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: हाथों की मेहंदी का रंग छूटने से पहले नवविवाहिता ने छोड़ी दुनिया, पति-सास गिरफ्तार
50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया इंस्पेक्टर
दरअसल मंगलवार को विजिलेंस टीम ने कारोबारी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को दबोचा था। संबंधित कारोबारी ने जीएसटी रिटर्न गलत भर दी थी, जिसके चलते इंस्पेक्टर ने मामले को सुलझाने के नाम पर 1.25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पहली किश्त के तौर पर 50 हजार रुपये लेते ही विजिलेंस ने उसे पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पानी का टैंक बनाकर ढक्कन लगाना भूला विभाग, पत्नी को तैरती मिली पति की देह
घर से मिली 1.71 लाख की नकदी
डीएसपी फिरोज खान की अगुवाई में विजिलेंस टीम ने बुधवार को आरोपी इंस्पेक्टर के किराए के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से 1.71 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। विजिलेंस इस बात की जांच कर रही है कि यह रकम कहां से आई और क्या इसका संबंध अन्य संदिग्ध लेन.देन से है।
अन्य अफसर भी आ सकते हैं जांच के घेरे में
विजिलेंस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान कई और नाम सामने आ सकते हैं। संदेह है कि जीएसटी विभाग के अन्य अधिकारी भी इस पूरे नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। आरोपी इंस्पेक्टर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : लंदन से लौटे सीएम सुक्खू मोदी सरकार पर बरसे, बोले-दो साल बाद राहत पैकेज का फायदा नहीं
भ्रष्टाचार पर उठ रहे सवाल
लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों ने आम जनता में गुस्सा बढ़ा दिया है। लोगों का कहना है कि जब तक कठोर कानून नहीं बनाए जाएंगे, तब तक भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसना मुश्किल है। वहीं, इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि विजिलेंस भ्रष्टाचारियों पर पैनी नजर रखे हुए है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
