#अपराध

May 24, 2026

हिमाचल: बुजुर्ग महिला से की थी बड़ी वारदात, आरोपी मामा-भांजा को पुलिस राजस्थान से दबोच लाई

मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला को बनाया था निशाना

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में हाल ही में मंदिर जा रही एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनने की वारदात ने लोगों का दिल दहला दिया था। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल बन गया था। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। कांगड़ा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए आरोपी रिश्ते में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं, जिन्होंने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला को बनाया था निशाना

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात के महज 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि आरोपी रिश्ते में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ से पकड़ा, जबकि दूसरे को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादीशुदा महिला लापता, 24 घंटे से ढूंढ रहा पति- नहीं मिला कोई सुराग; करें मदद

गले से छीन ली सोने की चेन

बता दें कि 20 मई की सुबह करीब छह बजे 76 वर्षीय चंद्रशांता रोज की तरह वज्रेश्वरी देवी मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान दो युवकों ने मौका देखकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली और वहां से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से बुजुर्ग महिला घबरा गईं और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।

वारदात के बाद बस में बैठकर हुए फरार

DSP अंकित शर्मा ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मंदिर बाजार से कॉलेज रोड होते हुए घुरकड़ी पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद दोनों आरोपी बस के जरिए कांगड़ा से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा खेला : प्रधान पद के बैलेट पेपर गायब; ARO समेत 9 पर गिरी गाज

91 हजार में बेच दी चेन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सीधे किरतपुर पहुंचे, जहां उन्होंने चोरी की सोने की चेन एक सुनार को 91 हजार रुपए में बेच दी। इसके बाद दोनों आरोपी अपने-अपने घरों की तरफ निकल गए ताकि पुलिस को उन पर शक न हो।

 

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

CCTV फुटेज ने खोला राज

घटना के बाद कांगड़ा पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में दोनों आरोपी वारदात के बाद भागते हुए नजर आए। इसके अलावा पुलिस ने खुफिया जानकारी भी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने पांच सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश देती रही।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से काम करने निकला था शख्स, परिजनों को गहरी खाई में मिली देह- पसरा मातम

हरियाणा और राजस्थान से हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस को सबसे पहले हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के टकोरा गांव में आरोपी राहुल के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर 23 वर्षीय राहुल को गिरफ्तार कर लिया। राहुल से पूछताछ के बाद पुलिस को दूसरे आरोपी सन्नी के बारे में सुराग मिला। इसके बाद पुलिस टीम राजस्थान के जयपुर जिले के कोटपूतली पहुंची और वहां से सन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

ज्वेलर से बरामद हुई सोने की चेन

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने किरतपुर के ज्वेलर महेश वर्मा उर्फ शैली ज्वेलर के पास से बुजुर्ग महिला की सोने की चेन भी बरामद कर ली है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव : आज 3 बजे के बाद थमेगा प्रचार का शोर; 48 घंटे तक ठेके-BAR बंद

बिना पंजीकरण रह रहे थे आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी कुछ समय से कांगड़ा की घुरकड़ी पंचायत में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वे बिना किसी पंजीकरण के कबाड़ का काम कर रहे थे। जिस संजू नाम के व्यक्ति के मकान में आरोपी रह रहे थे, उसके खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि बिना जानकारी दिए बाहरी लोगों को ठहराने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बाजार में घुमाए जाएगें आरोपी

घुरकड़ी में जिस संजू नामक व्यक्ति के मकान में ये आरोपी बिना पंजीकरण के लंबे समय से कबाड़ का काम कर रहे थे, उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को हथकड़ियां पहनाकर कांगड़ा शहर के बाजार में घुमाया जाएगा, ताकि वे भविष्य में ऐसी वारदातों को अंजाम न दें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख