#अपराध

May 25, 2026

हिमाचल के ड्राइवर का अंबाला में म*र्डर : दो मासूमों ने खोया पिता, बूढ़े मां-बाप से छिन गया सहारा

30 साल थी ड्राइवर की उम्र- पूरे गांव में पसरा मातम

शेयर करें:

30 years man truck driver ambala chamba himachal police

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उपमंडल डलहौजी की बलेरा पंचायत के धार गांव में उस समय गहरा शोक फैल गया- जब हरियाणा के अंबाला से गांव के युवक अरुण कुमार की हत्या की दर्दनाक खबर पहुंची।

हिमाचल के ड्राइवर का अंबाला में मर्डर

परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए घर से दूर मेहनत-मजदूरी करने गए 30 वर्षीय अरुण की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। उसकी मौत की खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें- सांसद अनुराग ठाकुर ने बढ़ाया हिमाचल का मान : दूसरी बार मिला संसद रत्न सम्मान, हुए गदगद

ट्रक चलाने का करता था काम

बताया जा रहा है कि अरुण कुमार जसूर के एक ट्रक मालिक के पास चालक के रूप में कार्यरत था। वह मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति था तथा लंबे समय से ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

अज्ञात लोगों ने रुकवाया ट्रक

शनिवार को वह अंबाला के थाना मोड़ा क्षेत्र के पास अपने ट्रक में सामान लेकर हाईवे की ओर रवाना होने की तैयारी में था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और ट्रक को रुकवा लिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के बेटे की विदेश में मौ.त : 6 महीने पहले ही ज्वाइन की थी नेवी, जल्द होने वाली थी शादी

लूटपाट का इरादा था

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों का इरादा लूटपाट करना था। जब अरुण कुमार ने उनका विरोध किया, तो हमलावरों ने उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में उसे गंभीर चोटें पहुंचीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मौके स फरार हुए आरोपी

घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें- जम्मू में HP नंबर की गाड़ी से 8 वर्षीय लड़की का अपह.रण : जबरन वाहन में बैठाया- इलाके में दहशत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को अंबाला में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अरुण का शव परिजनों को सौंप दिया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का दुख देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव के लोगों ने बताया कि अरुण बेहद मिलनसार और मेहनतकश युवक था।

छोटे बच्चों ने खोया पिता

अरुण कुमार अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसेके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सबसे अधिक मार उन दो मासूम बच्चों पर पड़ी है, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : चुनाव के बीच जिला परिषद प्रत्याशी पर हम*ला, सिर फोड़ा और गाड़ी तोड़ी- थाने पहुंची महिला

पूरे क्षेत्र में दुख और रोष

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी रोष भी देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। लोगों का कहना है कि प्रदेश से बाहर रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, गांव में अरुण कुमार की मौत के बाद शोक की लहर बनी हुई है और लोग अब भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख