#अपराध

May 26, 2026

हिमाचल पंचायत चुनाव : पंजाब बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ी लाखों की चरस, ठाणेदार समेत 5 युवक गिरफ्तार

चरस सप्लाई करने जा रहे थे युवक, पुलिस से हो गया सामना

शेयर करें:

charas smugglers five boys arrested mandi punjab himachal border police panchayat election

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पंचायत चुनावों के बीच चलाए जा रहे विशेष नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्वारघाट क्षेत्र के गरामोड़ा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने लाखों की चरस बरामद की है।

पंजाब बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ी लाखों की चरस

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी इस खेप को पंजाब के किरतपुर क्षेत्र में पहुंचाने की तैयारी में थे। मगर सप्लाई करने से पहले ही युवकों का सामना हिमाचल पुलिस से हो गया। मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 1293 पंचायतों में वोटिंग शुरू, बूथों पर उमड़ी भारी भीड़- शाम 3 बजे तक होगा मतदान

ऑल्टो कार में पांच युवक थे सवार

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गरामोड़ा फोरलेन पर नियमित जांच के लिए नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान HP01KA-7012 नंबर की ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन में चालक समेत पांच युवक सवार थे।

पुलिस को देख उड़े होश

पुलिस को पूछताछ के दौरान युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं और वे घबराए हुए नजर आए। इसके बाद पुलिस ने वाहन की बारीकी से तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखे एक काले रंग के पिट्ठू बैग से तीन किलो पांच ग्राम चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी, आज 6 जिलों में HEATWAVE का यलो अलर्ट- जानें मौसम अपडेट

बैग में रखी थी खेप

पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है।

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मंडी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान-

  • ठाणेदार
  • किशन चंद
  • गोपाल
  • भाग चंद
  • दया राम

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर से काम पर निकला युवक लापता, पांच दिन से ढूंढ रहे परिजन- सता रहा अनहोनी का डर

पंजाबी से लाए थे खेप

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी चरस की खेप लेकर पंजाब की ओर जा रहे थे और इसे किरतपुर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। इस मामले में बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

BILASPUR POLICE CAUGHT CHARAS

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की खेप किससे लाई गई थी और इसके पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। साथ ही इस नेटवर्क से संबंधित अन्य संदिग्धों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख