#अपराध
May 26, 2026
हिमाचल : पत्नी से मिलने ससुराल आया पति, ससुर और साले ने बुरी तरह पी.टा- थाने पहुंचा मामला
साले और ससुर ने डंडे और थप्पड़ों से पी.टा दामाद
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से पारिवारिक विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचे एक युवक पर उसके ससुर और साले ने कथित तौर पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरपाल अपनी पत्नी से मिलने के लिए भाखड़ा स्थित ससुराल गया था। इसी दौरान परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
पीड़ित पक्ष के आरोप हैं कि हरपाल के ससुर और साले ने मिलकर उस पर डंडों से हमला कर दिया। इसके अलावा उसके साथ थप्पड़-मुक्कों से भी मारपीट की गई। इस हमले में हरपाल सिंह के सिर व शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं।
इस घटना के बाद घायल युवक के पिता हरनाम सिंह ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। हरनाम सिंह नालागढ़ के रत्योड दूगरी गांव का रहने वाला है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए SP बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि कोट कहलूर थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर ऐसा कौन सा विवाद हुआ, जिसके चलते ससुराल पक्ष ने दामाद के साथ मारपीट की। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।