#अपराध

May 25, 2026

हिमाचल : नशे में बीच सड़क मचाया उत्पात- एंबुलेंस रोक स्टाफ के कपड़े फाड़े, पुलिस से भी भिड़े आरोपी

बीच सड़क हरियाणा के युवकों ने भी HRTC चालक को बुरी तरह पी.टा

शेयर करें:

himachal news shimla ambulance staff HRTC driver road rage public service

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को सड़क पर गुंडागर्दी की दो बड़ी घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। दोपहर में HRTC वोल्वो बस चालक पर हुए हमले के बाद देर शाम एंबुलेंस कर्मचारियों के साथ मारपीट और पुलिस जवानों से बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नशे में बीच सड़क मचाया उत्पात

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे एक एंबुलेंस IGMC अस्पताल में रेफर मरीज को छोड़कर सोलन की ओर लौट रही थी। एंबुलेंस में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) आशीष शर्मा, चालक मनोज और कर्मचारी विनय मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नदी में तैरती मिली 10 और 13 वर्षीय मासू.म की देह- CCTV फुटेज ने उड़ाए होश, SIT गठित

सड़क पर आपस में झगड़ रहे थे 

जैसे ही एंबुलेंस न्यू बस स्टैंड क्रॉसिंग के पास पहुंची, वहां कुछ लोग सड़क पर आपस में झगड़ा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ लोग हरियाणा और कुछ शिमला के रहने वाले थे।

सायरन बजता रहा, आरोपी नहीं हटे

एंबुलेंस कर्मचारियों के मुताबिक झगड़ते हुए लोग अचानक एंबुलेंस के सामने आ गए, जिससे वाहन करीब पांच मिनट तक सड़क पर रुका रहा। चालक और कर्मचारियों ने लगातार हॉर्न और सायरन बजाए, लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

 

आरोप है कि इसके बाद युवकों ने एंबुलेंस कर्मचारियों को गालियां देना शुरू कर दिया और EMT आशीष शर्मा के साथ हाथापाई की। इस दौरान उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पेट्रोल 102 रुपए के पार: 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, महंगाई ने सबको डराया

पुलिस पहुंची तो जवानों से भी बदसलूकी

स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारियों ने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिमला पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नशे में धुत आरोपी पुलिस जवानों से भी उलझ पड़े। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की। इस दौरान एक युवक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।

दिन में HRTC चालक पर भी हुआ था हमला

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार दोपहर को शोघी के पास घोड़ा चौकी क्षेत्र में दिल्ली से शिमला आ रही एचआरटीसी वोल्वो बस के चालक के साथ भी मारपीट की गई थी। आरोप है कि हरियाणा के पंचकूला से आए युवकों और एक युवती ने ओवरटेक को लेकर बस चालक पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद एचआरटीसी कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए बस सेवाएं रोक दी थीं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादीशुदा महिला लापता, 24 घंटे से ढूंढ रहा पति- नहीं मिला कोई सुराग; करें मदद

चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए HRTC चालक से मारपीट मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पंकज कुमार, विकास कुमार, विक्की कुमार और प्रतिभा के रूप में हुई है, जो पंचकूला के अभयपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

चारों की गिरफ्तारी के बाद HRTC कर्मचारी यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और राजधानी में एक ही दिन हुई इन घटनाओं ने सार्वजनिक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख