#अपराध

May 24, 2026

हिमाचल: संतान न होने से नाखुश थे पति और सास, विवाहिता को जबरन पिला दिया ज*ह.र! FIR दर्ज

पीड़िता की बहन ने पति और सास के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत लगाए गंभीर आरोप

शेयर करें:

una crime News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया हैए जिसने न सिर्फ मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है बल्कि पवित्र वैवाहिक रिश्तों की मर्यादा को भी पूरी तरह तार.तार कर दिया है। हरोली थाना क्षेत्र के तहत आते गांव कांटे में एक विवाहिता को उसके ही अपनों द्वारा जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया सामने आया है। जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही पीड़ित महिला की नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सकों ने उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया है। इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

संतान ना होने से नाखुश से पति और सास

आरोप है कि शादी के कई वर्ष बाद भी संतान न होने से नाराज पति और सास ने एक विवाहिता को कथित तौर पर जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। मामले को लेकर पीड़िता की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादीशुदा महिला लापता, 24 घंटे से ढूंढ रहा पति- नहीं मिला कोई सुराग; करें मदद

पीजीआई में जिंदगी की जंग लड़ रही विवाहिता

जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र के एक कांटे गांव की रहने वाली अमनदीप कौर की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाह के इतने वर्षों बाद भी दंपति की कोई संतान नहीं हुई। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव बना हुआ था। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि संतान न होने के कारण महिला को अक्सर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उसे ताने दिए जाते थे और कई बार मारपीट तक की जाती थी।

बहन ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता की बहन मनदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना वाले दिन उन्हें परिवार से सूचना मिली कि उनकी बहन के साथ फिर से मारपीट की गई है। जब वह बहन के घर पहुंची तो उसकी हालत बेहद खराब थी। शिकायत के अनुसार अमनदीप ने बताया कि उसके पति और सास ने उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिलाया है। बहन का आरोप है कि महिला के मुंह पर दवाई जैसे पदार्थ के निशान भी दिखाई दे रहे थे और वह बेहद कमजोर अवस्था में थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नदी में तैरती मिली 10 और 13 वर्षीय मासू.म की देह- CCTV फुटेज ने उड़ाए होश, SIT गठित

गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और जांच के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

पहले भी प्रताड़ना की शिकायत

परिजनों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। आरोप है कि कुछ दिन पहले भी महिला के साथ मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों के समक्ष की गई थी। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं आया और अब मामला कथित तौर पर जहर पिलाने तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशा बेच खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, सरकार ने लिया एक्शन- जमीन-मकान किया जब्त

पति और सास के खिलाफ पुलिस कार्रवाई

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पीड़िता की बहन की शिकायत के आधार पर महिला के पति रणजीत सिंह और सास तरसेम कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की हर पहलू से जांच की जा रही है। मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख