#अपराध

May 24, 2026

बीच सड़क गुंडागर्दी : HRTC वोल्वो चालक को स्कॉर्पियो सवारों ने पी.टा, पति-पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

वारदात के बाद HRTC कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

शेयर करें:

hrtc volvo bus driver overtake haryana men women scorpio viral video hp police case

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह बीच सड़क हड़कंप मच गया। दरअसल, कच्चीघाटी क्षेत्र में दिल्ली से शिमला आ रही HRTC वोल्वो बस के चालक के साथ बीच सड़क मारपीट की घटना सामने आई।

ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद

ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गया। पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादीशुदा महिला लापता, 24 घंटे से ढूंढ रहा पति- नहीं मिला कोई सुराग; करें मदद

स्कॉर्पियो गाड़ी को ओवरटेक

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से शिमला पहुंच रही HRTC वोल्वो बस ने रास्ते में हरियाणा नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को ओवरटेक किया था। आरोप है कि इससे नाराज स्कॉर्पियो में सवार युवक बस के पीछे लग गए। जैसे ही बस कच्चीघाटी पहुंची, आरोपियों ने अपनी गाड़ी बस के आगे लगाकर उसे जबरन रुकवा लिया।

ड्राइवर के साथ करने लगे बहस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस रुकते ही कुछ युवक चालक के साथ बहस करने लगे और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। सड़क पर हुई इस घटना से बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा खेला : प्रधान पद के बैलेट पेपर गायब; ARO समेत 9 पर गिरी गाज

बस से उतरे यात्री

कई यात्री डर के कारण बस से नीचे उतर आए, जबकि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शिमला पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • पंकज (33) पुत्र शिव कुमार
  • विकास कुमार (22) पुत्र विलक्षण राम निवासी अभयपुर, पंचकूला हरियाणा

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से काम करने निकला था शख्स, परिजनों को गहरी खाई में मिली देह- पसरा मातम

महिला और उसका पति अरेस्ट

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दो अन्य आरोपी मौके से फरार होकर ठियोग की ओर चले गए थे। बाद में ठियोग पुलिस की मदद से दोनों को पकड़कर बालूगंज थाना पुलिस के हवाले किया गया। उनकी पहचान प्रतिभा पत्नी विक्की कुमार तथा विक्की कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी अभयपुर, पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है।

बस अड्डे पर प्रदर्शन

इस घटना के विरोध में HRTC के चालक और परिचालकों ने शिमला के पुराने बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की और कुछ समय के लिए बसों का संचालन भी रोक दिया। बाद में पुलिस द्वारा चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि किए जाने के बाद कर्मचारियों ने दोबारा बस सेवाएं शुरू कर दीं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव : आज 3 बजे के बाद थमेगा प्रचार का शोर; 48 घंटे तक ठेके-BAR बंद

विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के दौरान स्कॉर्पियो में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने दी चेतावनी

पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने, सार्वजनिक सेवा से जुड़े कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने और सड़क पर हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख