#अपराध
May 24, 2026
हिमाचल: श्मशानघाट के शेड में छिप कर रासलीला रचा रहा था प्रेमी जोड़ा, लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा
लोगों ने प्रेमी जोड़े की हरकतों का बनाया वीडियो, मांफी मांगने के बाद छोड़ा
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से मर्यादा को तार-तार करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां नादौन क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर बने श्मशानघाट पर एक प्रेमी जोड़े को स्थानीय लोगों ने आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा है। पवित्र और संवेदनशील माने जाने वाले इस स्थल पर हुई इस अनैतिक हरकत के बाद से पूरे इलाके में तनाव और रोष का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार नादौन शहर के ही एक सरकारी कार्यालय में बतौर मजदूर कार्यरत एक व्यक्ति काफी समय से एक महिला के साथ श्मशानघाट के रेन शैड में छुपकर बैठा हुआ था। इस सुनसान जगह से जब कुछ स्थानीय लोग गुजर रहे थे, तो उन्हें वहां कुछ संदिग्ध हलचल महसूस हुई। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो दोनों वहां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इस शर्मनाक हरकत को देख मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
लोगों ने सबसे पहले तो इस प्रेमी जोड़े की वीडियो क्लिप बना ली और फिर इस प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़ लिया। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद प्रेमी जोड़े के पास भागने या छिपने का कोई रास्ता नहीं बचा। पकड़े जाने के बाद दोनों बुरी तरह घबरा गए और वहां मौजूद लोगों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। काफी देर तक चले हंगामे और लगातार माफी मांगने के बाद आखिरकार लोगों ने उन्हें वहां से जाने दिया।
इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों को जमकर फटकार लगाई और साफ शब्दों में कहा कि श्मशानघाट जैसे अंतिम विदाई के स्थल पर इस तरह की अनैतिक और अमर्यादित हरकतों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि समाज में इस तरह की घटनाओं से गांव की युवा पीढ़ी पर बहुत ही गलत और नकारात्मक असर पड़ेगा।
यह भी पढें: हिमाचल : शादीशुदा महिला लापता, 24 घंटे से ढूंढ रहा पति- नहीं मिला कोई सुराग; करें मदद
इस शर्मनाक वाकये की खबर जैसे ही आसपास के क्षेत्रों में फैली, यह पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और हर जगह इसी बात की चर्चा होने लगी। लोग सार्वजनिक और धार्मिक महत्व के स्थानों पर इस तरह की अनुशासनहीनता और अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त नाराजगी जता रहे हैं। फिलहाल इस घटना का वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोग भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बरतने की बात कह रहे हैं।