#अपराध
May 26, 2026
हिमाचल : रात को भाई के साथ खाया खाना, फिर सोने चला गया युवक- सुबह पेड़ से लट.का मिला
मिस्त्री का काम करते थे दोनों भाई- किराए के कमरे में रहते थे एक साथ
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। सोलधा पंचायत क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि युवक अपने बड़े भाई अरुण के साथ सोलधा में किराए के कमरे में रहता था। दोनों भाई इलाके में मिस्त्री का काम कर मेहनत-मजदूरी अपना गुजर-बसर कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम दोनों भाई रोजाना की तरह काम से लौटे थे। दोनों भाई नगाबाड़ी, नूरपुर से संबंध रखते हैं। रात को 24 वर्षीय कर्ण पुत्र रमेश कुमार ने अपने बड़े भाई अरुण के साथ खाना खाया।
खाना खाने के बाद 24 वर्षीय कर्ण पुत्र रमेश कुमार मकान की छत पर सोने के लिए चला गया। सोमवार सुबह मकान मालिक अश्विनी कुमार ने घर के बाहर नजर डाली तो पास ही एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका दिखाई दिया।
यह दृश्य देखते ही इलाके में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कोटला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आसपास से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। ASP धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।