#अपराध

May 26, 2026

हिमाचल में कैफे मालिक की करतूत : युवक को बंधक बना दिया थर्ड डिग्री, पुलिस पर भड़के परिजन

देर रात बीच सड़क हुआ खूब हंगामा

शेयर करें:

loye loye cafe owner worker boy villagers highway protest una himachal police case

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बीती रात बीच सड़क बहुत हंगामा हुआ और तनावपूर्ण माहौल बन गया। हमीरपुर रोड स्थित लोए-लोए कैफे के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे।

किडनैप करने के बाद थर्ड डिग्री

लोगों ने एक युवक के साथ कथित अपहरण, मारपीट और करंट लगाने के आरोपों को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। देर रात तक चले इस हंगामे के कारण इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की एक और पंचायत में टले प्रधान पद के चुनाव- प्रत्याशियों ने छिपाई थी नौकरी की जानकारी

बेरहमी से युवक को मारा

जानकारी के अनुसार, मामला सदर थाना ऊना के अंतर्गत आने वाले लोए-लोए कैफे से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि कैफे मालिक ने अपने ही एक कामगार युवक को जबरन उठाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना की खबर फैलते ही पीड़ित युवक के परिजन और ग्रामीण गुस्से में सड़क पर उतर आए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सड़कों पर उतरे लोग

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, लेकिन शुरुआती स्तर पर पुलिस कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही। लोग लगातार नारेबाजी करते रहे और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे। हालात बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घास काटते मशीन में फंसा महिला का हाथ, नहीं मिली समय पर मदद- अलग हुई बाजू

मामले में होगी निष्पक्ष जांच

स्थिति को संभालने के लिए ASP संजीव कुमार भाटिया खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों और पीड़ित परिवार से बातचीत की तथा भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद देर रात प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया।

बंधक बना कर पीटा

पीड़ित युवक दीपांशु निवासी लोअर अरनियाला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले कैफे में आग लगने की घटना हुई थी- जिसके लिए कैफे मालिक ने उसे जिम्मेदार ठहराया। युवक के मुताबिक आरोपी उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई और बाद में एक फार्म हाउस में ले जाकर कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटा गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : रात को भाई के साथ खाया खाना, फिर सोने चला गया युवक- सुबह पेड़ से लट.का मिला

बिजली का करंट भी लगाया

युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट के दौरान बिजली का करंट लगाया गया और जान से मारने की धमकियां दी गईं। पीड़ित का कहना है कि उस पर ऐसे आरोप लगाए गए, जिनसे उसका कोई संबंध नहीं था। घटना के बाद से वह मानसिक रूप से काफी डरा हुआ है।

कहां पहुंची पुलिस जांच?

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल करवाया है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख