#अपराध

May 26, 2026

हिमाचल पंचायत चुनाव : ताऊ के लिए भिड़े दो दोस्त, एक ने दूसरे को बालकनी से फेंका- हुई मौ.त

शराब पीते समय दो दोस्तों में हुई चुनाव में जीत को लेकर बहस

शेयर करें:

ashwani panchayat election argument friends arki solan himachal police

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पंचायत चुनाव को लेकर शुरू हुई बहसबाजी ने एक युवक की जान ले ली है। अर्की उपमंडल के दाड़लाघाट क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बहसबाजी में युवक की मौत

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अश्वनी पुत्र राम रत्न के रूप में हुई है- जो कि डवारू गांव दाड़लाघाट का रहने वाला था। मामले में दीपक कुमार उर्फ शशि पुत्र राम दत्त शर्मा निवासी गांव कोटला पुजारिया ने पुलिस को शिकायत दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घास काटते मशीन में फंसा महिला का हाथ, नहीं मिली समय पर मदद- अलग हुई बाजू

दोस्तों ने पी थी शराब

शिकायतकर्ता के अनुसार, बीती 24 मई की रात वह और अश्वनी साथ थे तथा दोनों ने शराब पी थी। अगले दिन 25 मई को दोनों जालपा माता मंदिर स्यार गए, जहां उनकी मुलाकात कुनाल पुत्र पाली निवासी स्यार से हुई।

पंचायत चुनाव को लेकर चली बात

इसके बाद तीनों युवक शराब लेकर गांव के पास जंगल की ओर चले गए और देर शाम तक वहीं बैठे रहे। बताया गया कि शराब पीने के दौरान पंचायत चुनाव को लेकर कुनाल और अश्वनी के बीच बहस शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की एक और पंचायत में टले प्रधान पद के चुनाव- प्रत्याशियों ने छिपाई थी नौकरी की जानकारी

ताऊ के लिए भिड़े युवक

बातचीत धीरे-धीरे तीखी नोकझोंक में बदल गई। इसी दौरान अश्वनी ने कथित तौर पर कुनाल से कहा कि उसका ताऊ जय चंद चुनाव नहीं जीत पाएगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

बालकनी में बैठ पीने लगे शराब

शिकायत में कहा गया है कि बाद में तीनों युवक स्यार स्थित शर्मा ढाबा से खाना पैक करवाकर तपन पुत्र मस्तराम के घर पहुंचे। वहां बालकनी में बैठकर फिर से शराब पीने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच दोबारा विवाद और गाली-गलौज शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख दीपक और तपन ने कुनाल को कमरे के अंदर बैठा दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर से काम पर निकला युवक लापता, पांच दिन से ढूंढ रहे परिजन- सता रहा अनहोनी का डर

युवक ने बालकनी से फेंका

आरोप है कि रात करीब साढ़े नौ बजे कुनाल गुस्से में कमरे से बाहर आया और उसने अश्वनी को जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगने से अश्वनी संतुलन खो बैठा और बालकनी से नीचे जा गिरा

अश्वनी की हुई मौत

युवक के गिरते ही मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत नीचे पहुंचे। वहां अश्वनी बेसुध अवस्था में पड़ा था तथा उसके हाथ और बाएं कान से खून बह रहा था। घटना के बाद घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से अर्की अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी, आज 6 जिलों में HEATWAVE का यलो अलर्ट- जानें मौसम अपडेट

जांच में जुटी पुलिस

DSP दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी कुनाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख