सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय के तहत आंगबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कई पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित अंतिम तिथि तक अप्लाई करना होगा। तय तारीख के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कितने भरे जाएंगे पद?
बाल विकास परियोजना नाहन के अधीन आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 14 पद भरे जाएंगे। जिनमें से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 4 और आंगनबाड़ी सहायिका के 10 पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को रास नहीं आ रही राजनीति, बोली- "सांसद" बनकर नहीं आ रहा मजा
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 28 जुलाई, सोमवार रखी गई है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूरे दस्तावेजों समेत 28 जुलाई को शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यलय में आवेदन कर सकती हैं।
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार 4 अगस्त, सोमवार को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन के कार्यालय में आोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, नाहन इशाक मोहम्मद ने दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : श्रद्धालुओं को पंजाब से वापस घर ला रही बस गहरी खाई में गिरी, चीखों से दहला इलाका
कहां भरा जाएंगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद?
बाल विकास परियोजना के अतंर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद यहां भरा जाएगा-
- महीपुर
- क्यारी
- भुड्डा
- सेन की सैर
यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल ! फिर जारी हुआ बारिश का अलर्ट- 3 जिलों के लिए अगले 24 घंटे भारी
कहां भरा जाएगा आंगनबाड़ी सहायिका का पद?
बाल विकास परियोजना के अतंर्गत आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद यहां भरा जाएगा-
- दग्योन
- गदपेला
- चासी
- कच्चा टैंक
- भाम्बी भनोत
- तिरमली
- झाझड
- रुखडी
- जोगीबन
- आम्बवाला-1
यह भी पढ़ें : 100 करोड़ का फर्जी कारोबार- GST बचाने के लिए रिश्तेदारों के नाम खोली कंपनियां, ऐसे हुआ भंडाफोड़
क्या रहेगा आयु सीमा?
आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। हालांकि, इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वालीं महिला उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े चरस तस्कर पति-पत्नी, सलाखों के पीछे बैठे युवकों ने बताया पता
क्या रखी गई हैं शर्तें?
- आवेदक हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए, जहां वह आवेदन कर रही है।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों का चयन अंकों के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया 25 अंकों के आधार पर होगी। जिसमें-
- शैक्षणिक योग्यता- 10 अंक
- अनुभवी- 3 अंक
- दिव्यांगता- (40% या अधिक)- 2 अंक
- SC/ST/OBC- 2 अंक
- बालिका आश्रम की प्रवासिनी- 3 अंक
- एकल नारी- 3 अंक
- दो बेटियों तक सीमित परिवार की अविवाहित महिला- अंक
- बेटियों की माता- 2 अंक
- साक्षात्कार- 3 अंक
यह भी पढ़ें : हिमाचल के तीन युवकों से देहरादून में मिला 125KG विस्फोटक, हुए अरेस्ट- क्या था इनका टारेगट?
क्या लाना होगा साथ?
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार महिलाओं को कुछ दस्तावेज साक्षात्कार वाले दिन साथ लाने होंगे। जैसे कि-
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
