#रोजगार

September 20, 2026

CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- CBSE स्कूलों में जल्द होगी 2,000 शिक्षकों की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

जल्द ही 228 और चिकित्सकों की भी भर्ती की जाएगी।

शेयर करें:

cbse schools himachal government jobs teacher recruitments vacancy cm sukhu

सोलन। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी घोषणा हुई है। प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अगले तीन महीनों के भीतर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को सोलन के अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह के दौरान यह घोषणा की।

2 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

CM ने कहा कि 2 हजार और शिक्षकों की भर्ती जल्दी ही की जानी है। इन पदों पर शिक्षकों का चयन योग्यता के आधार पर किया जा रहा है और किसी तरह की सिफारिश को आधार नहीं बनाया जा रहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में पहले ही प्रत्येक स्कूल में पांच से आठ शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है और बाकी पदों को भी जल्द भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मोबाइल स्क्रीन हुई काली और खाते से उड़ गए 30 हजार... 1 घंटे तक बंद रहा फोन

सरकारी स्कूलों में CBSE शिक्षा पर जोर

CM ने कहा कि निजी स्कूलों में सीबीएसई शिक्षा हासिल करना कई परिवारों के लिए महंगा पड़ता है। सरकार का प्रयास है कि सरकारी स्कूलों में भी सीबीएसई स्तर की शिक्षा और सुविधाएं कम खर्च में उपलब्ध करवाई जाएं। न्होंने अर्की क्षेत्र के दिग्गल, भूमती और जय नगर के स्कूलों को भी सीबीएसई स्कूलों में बदलने की घोषणा की।

228 डॉक्टरों की भी होगी भर्ती

शिक्षा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 228 और चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। अर्की में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाने की बात भी कही गई। मुख्यमंत्री के अनुसार मेडिकल कॉलेजों में पुराने उपकरणों की जगह आधुनिक मशीनरी उपलब्ध करवाई गई है और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 9 दिन बाद मिला लापता युवक, ब्यास नदी के पार फंसा था- पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

भ्रष्टाचार पर अंकुश से 3,000 करोड़ की बचत का दावा

कार्यक्रम के दौरान CM ने अपनी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने से करीब 3,000 करोड़ रुपये की बचत होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इन संसाधनों का इस्तेमाल विधवाओं, बच्चों और समाज के अन्य जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए किया जा रहा है।

 

CM ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों की जांच की जा रही है और यदि संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित पाई जाती है तो उसे जब्त कर जरूरतमंद लोगों के कल्याण में इस्तेमाल किया जाएगा। यह मुख्यमंत्री का दावा है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि इस खबर में उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : रात के अंधेरे में पलटी बोलेरो कैंपर, एक की दर्दनाक मौ**त- दूसरा अस्पताल में भर्ती

अर्की के लिए कई और घोषणाएं

CM ने अर्की क्षेत्र की कई सड़कों की मरम्मत के लिए धन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसके अलावा शिमला-धैना बस रूट बहाल करने और अर्की में कौशल विकास केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर विचार करने की बात भी कही।

सात विकास परियोजनाओं के उद्घाटन

अर्की दौरे के दौरान CM ने 34.46 करोड़ रुपये की सात विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए। इनमें सरयांज का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, चंडी स्कूल का खेल मैदान, कुनिहार फल एवं सब्जी उपमंडी और दाड़लाघाट आईएसबीटी बस स्टैंड जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख