#रोजगार
September 25, 2026
हिमाचल में नौकरी का सुनहरा मौका: बिना किसी लिखित परीक्षा के 100 पदों पर होगी भर्ती; जानें पूरी डिटेल
हिमाचल की एक बड़ी कंपनी साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को देगी नौकरी
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हिमाचल में स्थित एक बड़ी कंपनी युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर देने जा रही है। बड़ी बात यह है कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। बल्कि साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं की भर्ती की जाएगी। कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को वेतन के साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड 100 पदों पर भर्ती करने जा रही है। जिसकी जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी नौकरियों में बदल दिया आरक्षण का फॉर्मूला, जानें नई व्यवस्था
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड फ्लोर स्टाफ के पदों पर भर्ती करने जा रही है।
इन पदों पर भर्ती के लिए कंपनी ने आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए कंपनी ने 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की है। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 400 आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी पर संकट- 30 सितंबर के बाद सेवाएं समाप्त!
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए 29 सितंबर को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी वेतन के साथ साथ भत्ते और सुविधाएं भी देगी। चयनित उम्मीदवारों को 14300 रुपए मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम भत्ताए पीएफए ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
कंपनी चयनित युवाओं को हिमाचल में ही ज्वाइनिंग देगी। यानी चयनित होने वाले उम्मीदवारों का कार्यस्थल नालागढ़ होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। इसके अलावा भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय के नंबर 01972.222318 पर भी संपर्क कर सकता है।