#रोजगार
September 1, 2026
हिमाचल के बेरोजगार युवाओं को राहत, एक साथ 100 पदों पर निकली भर्ती; यहां जाने पूरी डिटेल
रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन जरूरी
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य में ऑरो टेक्सटाइल, बद्दी की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका दिया जा रहा है। कंपनी में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवा इस मौके का लाभ जरूर उठाएं।
जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 8 सितंबर 2026 को कैंपस इंटरव्यू करवाया जा रहा है। यह इंटरव्यू उप रोजगार कार्यालय रामपुर में सुबह 11 बजे होगा। इच्छुक युवा इसमें शामिल होकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पुल के पिलर से टकराया ट्रक, चालक के अंदर घुसा सरिया- मौके पर मौ**त
जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में ऑरो टेक्सटाइल बद्दी, जिला सोलन की ओर से मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं या ITI पास युवा आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। चयन होने पर उम्मीदवार को 13,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही रहने की सुविधा भी मिलेगी। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : बचपन में माता-पिता को खोया, गांव में नया घर बसाने लौटा था मोहित; मिली देह...
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना जरूरी है। जिन युवाओं का अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर 11 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-