#रोजगार
September 19, 2026
हिमाचल में 10वीं पास को मिल रही नौकरी : भरे जाएंगे 120 पद, यहां जानें पूरी डिटेल
उम्मीदवारों की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से एक निजी कंपनी के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।
इन पदों के लिए सिर्फ पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 120 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए महज 2 दिन का समय बचा है।
इन पदों के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देवेंद्र कुमार ने दी है।
इस भर्ती प्रकिया में SIS सिक्योरिटी एंड इटेलिजेंस सर्विसिज इंडिया लिमिटेड, RTA हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद भरे जाएंगे। ये साक्षात्कार जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यालायों में अलग-अलग दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का कद 168 सेंटीमीटर से ज्यादा होना चाहिए।
इंटरव्यू में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से हर महीने अच्छी-खासी सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-