#रोजगार
September 6, 2026
हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला : दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल
दसवीं पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से जिले के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में एक निजी कंपनी के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।
खास बात यह है कि इन पदों के लिए योग्य पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सुरक्षा गार्ड के कुल 100 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आज रात कर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में निर्धारित तिथि को पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
इन पदों के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इस साक्षात्कार में 12वीं पास और ग्रेजुएट युवा भी भाग ले सकते हैं। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जितेंद्र सिंह वर्मा ने दी है।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। युवाओं के पास आवेदन करने के लिए सिर्फ आज शाम तक का समय बचा है।
सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मापदंड भी पूरे करने होंगे। अभ्यर्थी की ऊंचाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।
कैंपस इंटरव्यू में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से पहले एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चयनित युवाओं को 17,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर सुबह 10:30 बजे अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में पहुंच सकते हैं। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के दौरान अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर आने होंगे। इनमें शामिल हैं-
विभाग ने स्पष्ट किया है कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।