#रोजगार
September 28, 2026
हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला- 12वीं पास को मिलेगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल
उम्मीदवारों को हर महीने अच्छा-खासा वेतन भी दिया जाएगा।
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में स्थित एक बड़ी कंपनी द्वारा युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इसके लिए अभ्यर्थियों को किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।
बता दें कि इस साक्षात्कार में नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड 100 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड फ्लोर स्टाफ के पदों पर भर्ती करने जा रही है।
इन पदों पर भर्ती के लिए कंपनी ने आयु सीमा निर्धारित की है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए कंपनी ने 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की है।
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
साक्षात्कार के लिए आवेदन करने को महज आज शाम तक का समय बचा है।
सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए 29 सितंबर, 2026 यानी कल सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी वेतन के साथ साथ भत्ते और सुविधाएं भी देगी। चयनित उम्मीदवारों को 14300 रुपए मासिक वेतन के दिया जाएगा। इसी के साथ-
इस साक्षात्कार की खास बात ये है कि इसमें चयनित होने वाले युवकों को कंपनी हिमाचल में ही ज्वाइनिंग देगी। यानी चयनित होने वाले उम्मीदवारों का कार्यस्थल नालागढ़ होगा।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-