#रोजगार
September 16, 2026
हिमाचल में सिर्फ 12वीं पास महिलाओं को मिल रही सरकारी नौकरी, एक क्लिक में जानें सबकुछ
आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है।
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए अचछी खबर आई है। राजधानी जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय करसोग के तहत आंगबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कई पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित अंतिम तिथि तक अप्लाई करना होगा। तय तारीख के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय करसोग के अंतगर्त आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार कुल 14 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कहां कितने भरे जाएंगे पद?
आपको बता दें कि उप-मंडल करसोग में इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, 2026 मंगलवार रखी गई है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूरे दस्तावेजों समेत शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यलय में आवेदन कर सकती हैं।
योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार 13 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग इंद्र सिंह ने दी है।
क्या रहेगा आयु सीमा?
आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। हालांकि, इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वालीं महिला उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगा सकती हैं।
इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों का चयन अंकों के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया 25 अंकों के आधार पर होगी। जिसमें-
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार महिलाओं को कुछ दस्तावेज साक्षात्कार वाले दिन साथ लाने होंगे। जैसे कि-