#रोजगार

September 22, 2026

हिमाचल में सिर्फ 12वीं पास महिलाओं को मिल रही सरकारी नौकरी- एक क्लिक में जानें डिटेल

आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है।

शेयर करें:

anganwadi workers helpers karsog shimla himachal government job recruitments

मंडी। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए अचछी खबर आई है। राजधानी जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय करसोग के तहत आंगबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कई पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित अंतिम तिथि तक अप्लाई करना होगा। तय तारीख के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कितने भरे जाएंगे पद?

बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय करसोग के अंतगर्त आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार कुल 14 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : WHATSAPP मैसेज करने पर HRTC ने सस्पेंड किया कंडक्टर, 2 साल चला केस- वापस मिली नौकरी

कहां कितने भरे जाएंगे पद?

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- 4 पद
  • कोट
  • किड़िया
  • बगैला
  • सेरी

यह भी पढ़ें : हिमाचल: Facebook पर मिला ऑफर, झांसे में आया रिटायर्ड अफसर- लगा 1.23 करोड़ का चूना

  • आंगनबाड़ी सहायिका- 10 पद
  • कलंगार
  • रूहनी
  • तत्तापानी
  • शन्ष
  • काओ
  • कशौहल
  • काण्डलु
  • बागशलाना
  • सराहन
  • चेवड़ी

यह भी पढ़ें- हिमाचल में एक और मर्ड*र! झाड़ियों में मिली 21 साल के युवक की देह, 3 दिन से था लापता

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

आपको बता दें कि उप-मंडल करसोग में इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, 2026 मंगलवार रखी गई है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूरे दस्तावेजों समेत शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यलय में आवेदन कर सकती हैं। 

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार 13 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग इंद्र सिंह ने दी है। 

यह भी पढ़ें : कागजों में ड्यूटी कहीं, कर्मचारी कहीं और- नहीं चलेगा डेपुटेशन का खेल, नए नियम लागू

क्या रहेगा आयु सीमा?

 

आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। हालांकि, इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वालीं महिला उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पति और 18 वर्षीय बेटी गायब, सड़क किनारे मिली पिकअप- पत्नी को अपहरण का शक

क्या रखी गई हैं शर्तें?

  • आवेदक हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए, जहां वह आवेदन कर रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में दर्जी बन देश विरोधी काम कर रहा था युवक, केंद्रीय एजेंसी ने किया गिरफ्तार

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों का चयन अंकों के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया 25 अंकों के आधार पर होगी। जिसमें-

  • शैक्षणिक योग्यता- 10 अंक
  • अनुभवी- 3 अंक
  • दिव्यांगता- (40% या अधिक)- 2 अंक
  • SC/ST/OBC- 2 अंक
  • बालिका आश्रम की प्रवासिनी- 3 अंक
  • एकल नारी- 3 अंक
  • दो बेटियों तक सीमित परिवार की अविवाहित महिला- अंक
  • बेटियों की माता- 2 अंक
  • साक्षात्कार- 3 अंक 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवक ने गाड़ी में कई बार की लड़की से नीचता, कोर्ट ने 20 वर्षों के लिए भेजा जेल

क्या लाना होगा साथ?

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार महिलाओं को कुछ दस्तावेज साक्षात्कार वाले दिन साथ लाने होंगे। जैसे कि-

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख