#रोजगार

September 10, 2026

हिमाचल में 150 पदों पर निकली भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, यहां जानें सबकुछ

10वीं और 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

शेयर करें:

Himachal Pradesh Jobs news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अच्छा मौका सामने आया है। अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। लुधियाना की एक निजी कंपनी की ओर से कांगड़ा जिले के युवाओं के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। कंपनी में मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के कुल 150 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

10वीं और 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास रखी गई है। यानी जिन युवाओं ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास की है, वे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों की पात्रता रोजगार कार्यालय के निर्धारित नियमों के अनुसार तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : कॉलेज गई युवती नहीं लौटी घर, तलाश में दर-दर भटक रहे परिजन- फोन भी बं

चयन होने पर 15 हजार से ज्यादा तक मिलेगा वेतन

वॉक-इन इंटरव्यू में चयनित होने वाले युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर वेतन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 13,483 रुपये से लेकर 15,483 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार कर्मचारियों को अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा सकता है।

चार अलग-अलग जगहों पर होगा इंटरव्यू

कंपनी की ओर से युवाओं की सुविधा को देखते हुए कांगड़ा जिले में अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। 15 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में वॉक-इन इंटरव्यू होगा। इसके बाद 16 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां में इंटरव्यू लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शिमला ZP में किसका राज? 2 निर्दलीय बने किंगमेकर, आज होगा कांग्रेस-BJP की किस्मत का फैसला

वहीं, 18 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय कांगड़ा में उम्मीदवार इंटरव्यू दे सकेंगे। इसके बाद 19 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। सभी निर्धारित स्थानों पर इंटरव्यू सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। युवाओं को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले संबंधित रोजगार कार्यालय में पहुंचें।

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नजदीकी रोजगार कार्यालय में पहुंचकर लें हिस्सा

रोजगार अधिकारी के अनुसार पात्र और इच्छुक युवा अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित तारीख को अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में पहुंचकर इस वॉक-इन इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं। कांगड़ा जिले के ऐसे युवा जो निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए 150 पदों पर यह भर्ती एक अच्छा अवसर है। इसलिए उम्मीदवार इंटरव्यू की तारीख और स्थान ध्यान से नोट कर लें और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख