#रोजगार

September 29, 2026

हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : 10वीं-12वीं पास को मिलेगी नौकरी, एक क्लिक में जानें डिटेल

इस साक्षात्कार में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी भाग ले सकती हैं।

शेयर करें:

10th pass job offer recruitments hamirpur bhoranj himachal vacancy

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक बड़ी कंपनी द्वारा युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इसके लिए अभ्यर्थियों को किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।

कितने भरे जाएंगे पद?

बता दें कि इस साक्षात्कार में शिमला की ईवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कुल 106 पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। जिसमें-

  • सिक्योरिटी गार्ड- 80 पद
  • सिक्योरिटी सुपरवाइजर- 20 पद
  • HR- 6 पद

यह भी पढ़ें- कनाडा में बुझ गया हिमाचल का चिराग : नई कार ने छीन लिया मां-बाप से जवान बेटा

कब और कहां होंगे साक्षात्कार?

इन पदों पर भर्ती के लिए 7 अक्टूबर, 2026 बुधवार को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी भाग ले सकते हैं।

क्या रहेगी आयु सीमा?

इन पदों पर भर्ती के लिए कंपनी ने आयु सीमा भी निर्धारित की है। इस साक्षात्कार में 20 से 36 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फुट 7 इंच और वजन 60KG होना चाहिए। वहीं, महिला उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फुट 4 इंच और वजन 48KG होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के दिग्गज नेता का निधन : पांच बार रहे विधायक, 2 बार संभाला मंत्री पद

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

साक्षात्कार के लिए इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर, 2026 मंगलवार तक आवेदन कर सकते हैं। 

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता ?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता भी तय की गई है। इसमें-

  • सिक्योरिटी गार्ड- 10वीं, 12वीं पास
  • सुपरवाइजर- ग्रेजुएट
  • HR- MBA

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बड़ी डील करने आए थे 2 पंजाबी : पुलिस ने लाखों के चिट्टे संग रंगे-हाथों दबोचे

कितना मिलेगा वेतन?

साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी वेतन के साथ साथ भत्ते और सुविधाएं भी देगी। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन के दिया जाएगा।

कहां मिलेगी ज्वाइनिंग?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में ज्वाइनिंग दी जाएगी।

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल छोड़ नाई का काम करने CANADA गया युवक, लाइफस्टाइल देख हर कोई हैरान

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख