मंडी। हिमाचल प्रदेश में मंडी का जवान ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। मंडी जिले के बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत हल्यातर के 26 वर्षीय बसंत सिंह की पार्थिव देह आज पैतृक गांव पहुंचेगी जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
10 डोगरा रेजिमेंट में थे तैनात
सूचना के अनुसार, बसंत सिंह 10 डोगरा रेजिमेंट में देहरादून में तैनात था। ड्यूटी के दौरान जवान को हार्ट अटैक पड़ गया। इसके बाद बसंत सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद नहीं बचाया जा सका।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू आज जाएंगे दिल्ली: नए मंत्री और संगठन को लेकर होगी चर्चा, धुकधुकी बढ़ी
शनिवार रात को हुआ निधन
बताया जा रहा है कि बसंत सिंह को शनिवार शाम के वक्त निधन हुआ है। इसके बाद शनिवार देर रात करीब 11 बजे सेना कार्यालय ने ग्राम पंचायत हल्यातर की प्रधान बंती देवी को फोन कर इस दुखद घटना की सूचना दी।
परिवार से जल्दी मिलने का वादा रह गया अधूरा
बसंत सिंह की मृत्यु की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बसंत सिंह अपने पीछे पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटे शौर्य को छोड़ गए हैं। बसंत सिंह एक सप्ताह पहले ही छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। उन्होंने परिवार से जल्द ही फिर मिलने का वादा किया था, लेकिन अब उनकी पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर घर लौटेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जिनके गांव में घी से चलते थे घराट और सोने से की जाती थी बाड़ा बंदी
पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
SDM बल्ह स्मृतिका नेगी के अनुसार, सोमवार को बसंत सिंह की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव बुरहाली पहुंचेगी, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
डेढ़ साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
बड़ी बात यह है कि 26 वर्षीय जवान बसंत सिंह के घर में उसके माता पिता के अलावा पत्नी और एक मात्र डेढ़ साल का बेटा शौर्य है। जवान की मौत से जहां उसके मां बाप सदमें में हैं, वहीं उसकी पत्नी बेसुध हो गई है। जवान की पार्थिव देह कल यानी सोमवार को उनके पैतृक गांव पहुंचने की बात कही जा रही है। जहां जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस को देख कार से बाहर फेंका पैकेट, चिट्टे-चरस समेत 3 हुए अरेस्ट
एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर लौटा था जवान
जवान के करीबी लोगों का कहना है कि जवान बसंत सिंह कुछ दिन पहले ही घर पर छुट्टी आया था और छुट्टी काट कर करीब एक सप्ताह पहले वापस अपनी ड्यूटी पर लौटा था। लेकिन परिजनों को क्या पता था कि उनके बेटे के जाने के एक सप्ताह बाद ही उसकी मौत की खबर घर आ जाएगी।
