#हादसा

June 13, 2026

हिमाचल में जालंधर के परिवार पर टूटा कहर: सड़क हा.दसे में पिता-बेटी के बाद 17 वर्षीय बेटे की मौ*त

कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में पार्वती नदी में गिरी थी कार, पिता बेटी ने मौके पर तोड़ा था दम

शेयर करें:

kullu car accident

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में सैर.सपाटे के लिए आया पंजाब का एक परिवार कभी नहीं सोच सकता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक सफर बन जाएगा। कुल्लू जिला की पार्वती घाटी में बीते रोज शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने एक खुशहाल परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ कर रख दीं। इस हादसे में पहले पिता और बेटी की मौत हुई थीए जबकि अब अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे 17 वर्षीय बेटे ने भी दम तोड़ दिया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद जालंधर में मातम पसरा हुआ है, जबकि इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

हिमाचल की वादियां देखने निकला था परिवार

जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर से एक परिवार हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पार्वती घाटी और मणिकर्ण क्षेत्र की सैर के लिए आया हुआ था। परिवार खुशी-खुशी अपनी यात्रा का आनंद ले रहा था, लेकिन मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी ढांक के पास अचानक उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे गहरी खाई में जा गिरा और नीचे बह रही पार्वती नदी के किनारे जा पहुंचा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: इस हाईवे पर लगा 10 KM लंबा महाजाम; बर्फबारी देखने पहुंचे लोग

पिता और बेटी की मौके पर ही चली गई जान

दुर्घटना के समय कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कार चला रहे जालंधर निवासी परमजीत और उनकी 19 वर्षीय बेटी निधि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता और बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा थाए लेकिन आने अगले ही दिन यानी आज शनिवार को यह दर्द तब और बढ़ गया जब परिवार के बेटे की भी मौत हो गई।

17 वर्षीय बेटे ने भी हार दी जिंदगी की जंग

हादसे में परमजीत का 17 वर्षीय बेटा आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी, जिसके चलते उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद आदित्य को बचाया नहीं जा सका और उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे की मौत के साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने रिश्तेदारों और परिचितों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

यह भी पढ़े : हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास: एयरफोर्स में बनी फ्लाइंग ऑफिसर; अब आसमान में उड़ाएंगी फाइटर जेट

मां और मासूम बच्चे का चल रहा उपचार

इस दर्दनाक हादसे में परिवार के दो अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। इनमें मृतक परमजीत की पत्नी रेनू और एक छह वर्षीय बच्चा शामिल हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार अस्पताल में मौजूद हैं और उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

खुशियों भरा सफर मातम में बदला

जो परिवार कुछ दिन पहले हिमाचल की वादियों में यादगार पल बिताने निकला था, आज उसी परिवार के घर में मातम पसरा हुआ है। एक ही हादसे में पिता, बेटी और बेटे की मौत ने पूरे परिवार को अंदर तक तोड़ दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा बेहद दर्दनाक था और बचाव दल ने पूरी कोशिश की, लेकिन परिवार को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पत्नी के हवाले दो मासूम बेटों को छोड़ गया 38 वर्षीय खनन रक्षक, ड्यूटी पर बिगड़ी थी तबीयत

पुलिस ने पूरी की कानूनी प्रक्रिया

पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच भी जारी है। इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख