#राजनीति

February 17, 2025

CM सुक्खू आज जाएंगे दिल्ली: नए मंत्री और संगठन को लेकर होगी चर्चा, धुकधुकी बढ़ी

नए मंत्रियों और संगठन को लेकर चर्चा संभव

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS

शिमला। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे अगले दो दिन तक केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे। CM सुक्खू के इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में कई कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान कैबिनेट विस्तार और राज्य में नए संगठन की रचना को लेकर बातचीत हो सकती है।

कैबिनेट मंत्री के खाली पद पर चर्चा

हिमाचल कैबिनेट में एक मंत्री पद लंबे समय से खाली पड़ा हुआ है। इस पद के लिए कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान सुक्खू केंद्रीय नेतृत्व से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का कार्यकाल दो साल से अधिक का हो चुका है और अब यह महत्वपूर्ण है कि खाली पड़े मंत्री पद को भरा जाए। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जिनके गांव में घी से चलते थे घराट और सोने से की जाती थी बाड़ा बंदी

कांग्रेस संगठन पर हो सकती है चर्चा

प्रदेश में कांग्रेस का संगठन पिछले 100 दिन से अधिक समय से भंग है, जिस कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष और निराशा का माहौल है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल जैसे नेताओं ने संगठन की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में CM सुक्खू का दिल्ली दौरा संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। 

नए कांग्रेस अध्यक्ष पर चर्चा की संभावना

कांग्रेस की अध्यक्ष, प्रतिभा सिंह का कार्यकाल अप्रैल 2025 में पूरा हो रहा है। इस स्थिति में नए अध्यक्ष के चयन को लेकर भी मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस हाईकमान से चर्चा कर सकते हैं। पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना पर इस बैठक में विचार-विमर्श हो सकता है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का एक ऐसा शिव मंदिर- जहां पाताल में धंस रहा है शिवलिंग

कैबिनेट मंत्री बनने के लिए इन नेताओं की दावेदारी

कैबिनेट मंत्री के खाली पद के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, अर्की से विधायक संजय अवस्थी, ज्वालाजी से संजय रत्न और पालमपुर से आशीष बुटेल के नाम मंत्री पद के लिए प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। क्षेत्रीय और जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए इस पद पर कोई निर्णय लिया जा सकता है। 

ये भी जा रहे दिल्ली

प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी इस दौरे में शामिल होंगे। मुकेश अग्निहोत्री कल राजस्थान में एक वर्कशॉप में शामिल होंगे जो उनके दिल्ली दौरे को और महत्वपूर्ण बनाता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख