#अपराध
June 13, 2026
हिमाचल के शख्स की चंडीगढ़ में गो*ली मार कर ह*त्या, मेडिकल स्टोर में घुस किए 13 फा.यर; देखें VIDEO
मेडिकल स्टोर पर था कैशियर, आरोपियों ने 2 सेकेंड में 13 राउंड किए फायर
शेयर करें:

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल के शख्स की चंडीगढ़ में बेरहमी से हत्या कर देने की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यह घटना चंडीगढ़ के वीवीआईपी और सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके सेक्टर-11 में शनिवार दोपहर dks gqbZA यहां पीजीआई (PGI) अस्पताल के ठीक पास स्थित एक नामी मेडिकल स्टोर में घुस कर दिनदहाड़े दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस खौफनाक और सोची-समझी साजिश के तहत किए गए हमले में हिमाचल प्रदेश के एक शख्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़े : हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास: एयरफोर्स में बनी फ्लाइंग ऑफिसर; अब आसमान में उड़ाएंगी फाइटर जेट
मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू के रहने वाले जानकी दास (45) के रूप में हुई है, जो इस मेडिकल स्टोर में लंबे समय से बतौर कैशियर अपनी सेवाएं दे रहे थे। देवभूमि हिमाचल के एक सीधे-साधे और कर्मठ व्यक्ति की इस तरह सरेआम बेरहमी से की गई हत्या के बाद न केवल चंडीगढ़, बल्कि पूरे शिमला और रोहड़ू क्षेत्र में शोक और गहरे आक्रोश की लहर दौड़ गई है।
दिल दहला देने वाली यह वारदात दोपहर करीब ढाई बजे सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर पर पेश आई। रोज की तरह रोहड़ू के रहने वाले जानकी दास काउंटर पर बैठकर अपना काम कर रहे थे और दुकान में ग्राहकों की काफी भीड़ थी। इसी बीच दो अज्ञात युवक चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी लगाकर बिल्कुल सामान्य तरीके से दुकान के अंदर दाखिल हुए। पहली नजर में वे आम ग्राहकों की तरह दवाई लेने के बहाने काउंटर के पास आकर खड़े हो गए।
हिमाचल की राजधानी शिमला के रोहड़ू के जानकी दास की चंडीगढ़ में गोली मार कर हत्या, दो बदमाशों ने 1 सेकेंड में चलाई 13 गोलियां pic.twitter.com/xJqnvTmcj0
— Vishal Rana (@VishalR77182544) June 13, 2026
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पत्नी के हवाले दो मासूम बेटों को छोड़ गया 38 वर्षीय खनन रक्षक, ड्यूटी पर बिगड़ी थी तबीयत
दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से इस पूरी खौफनाक वारदात का पर्दाफाश हुआ है। फुटेज में दोनों शूटर करीब 21 सेकेंड तक काउंटर के पास खड़े रहे और दुकान के माहौल को भांपते रहे। जानकी दास को भनक तक नहीं थी कि मौत उनके ठीक सामने खड़ी है।
अचानक, दोनों हमलावरों ने अपने हाथों को छिपाते हुए काउंटर की आड़ में अपनी ऑटोमैटिक गन लोड कीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एक शूटर ने बिल्कुल करीब से जानकी दास पर अपनी ऑटोमैटिक पिस्टल खाली कर दी। हथियार इतना एडवांस था कि महज 1 से 2 सेकेंड के भीतर 13 राउंड ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। गोलियों से छलनी होकर हिमाचल के इस लाल ने काउंटर पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद दोनों शूटर हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : HT लाइन की चपेट में आने से झुलसा 22 वर्षीय पेंटर, नहीं बच पाया बेचारा
एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए कुल 3 शूटर स्कूटी पर सवार होकर आए थे। दो शूटर दुकान के भीतर जानकी दास को निशाना बनाने घुसे थे, जबकि उनका तीसरा साथी वारदात के बाद तुरंत भागने के लिए बाहर स्कूटी स्टार्ट कर खड़ा था। गोलियां चलाने के बाद दोनों फुर्ती से बाहर निकले और स्कूटी पर बैठकर रफूचक्कर हो गए।
इस दुस्साहसिक वारदात ने चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोलकर रख दी है। जिस कुमार मेडिकल स्टोर में यह खूनी खेल खेला गया, उससे महज चंद कदमों की दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस का एक पक्का सुरक्षा नाका लगा हुआ था, जहां हर वक्त हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। पुलिस इस पूरी सनसनीखेज वारदात को रंगदारी (Extortion) से जोड़कर देख रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्री कुमार मेडिकल स्टोर के मालिक को पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग की तरफ से करोड़ों रुपये की रंगदारी के लिए लगातार धमकियां मिल रही थीं। इसी खतरे को देखते हुए मालिक को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला साथी के साथ चिट्टा सप्लाई करने पहुंचे थे 3 पंजाबी, होटल के पास हुए गिरफ्तार
सरेआम हुई इस हत्या के बाद पूरे मार्केट ब्लॉक को सील कर दिया गया है। मौके पर डीएसपी दलवीर सिंह, मलोया व सेक्टर-11 थाना प्रभारियों सहित डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल, ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें पहुंच चुकी हैं। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं।