#उपलब्धि
June 13, 2026
हिमाचल के छोटे से गांव से निकला राजेंद्र सेना में बना अधिकारी, मां-बाप का सपना पूरा कर रचा इतिहास
कड़ी मेहनत और अनुशासन से हासिल किया मुकाम
शेयर करें:

चंबा। कहते हैं कि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने का जुनून दिल में हो- तो साधारण परिस्थितियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनतीं। जिला चंबा के उपमंडल चुराह के गांव प्रिंगड़ के रहने वाले राजेंद्र भारद्वाज ने इस बात को सच कर दिखाया है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से पूरे चुराह क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
राजेंद्र भारद्वाज देवराज शर्मा और चिंतो देवी के सुपुत्र हैं। बचपन से ही देश सेवा का जज्बा रखने वाले राजेंद्र ने अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत की और आखिरकार भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा कर लिया।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की बड़ी सौगात: पैरा फिटर- पंप ऑपरेटरों की वर्षों पुरानी मांग पूरी; अब बनेंगे जॉब ट्रेनी
राजेंद्र की इस सफलता के पीछे उनका लगातार प्रयास, अनुशासन और मेहनत शामिल है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सेना में जाने के अपने लक्ष्य को हमेशा प्राथमिकता दी और पूरी लगन के साथ तैयारी की। आज जब वह लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंचे हैं तो यह उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल है। उनकी कामयाबी ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और मजबूत इरादों के साथ कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।
जैसे ही राजेंद्र भारद्वाज के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने की खबर गांव पहुंची, प्रिंगड़ सहित ग्राम पंचायत हिमगिरि और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने राजेंद्र के परिवार से मिलकर उन्हें बधाई दी और बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताया। लोगों का कहना है कि राजेंद्र ने पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है।
यह भी पढ़े : हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास: एयरफोर्स में बनी फ्लाइंग ऑफिसर; अब आसमान में उड़ाएंगी फाइटर जेट
राजेंद्र भारद्वाज की सफलता चुराह क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने दिखाया है कि अगर लक्ष्य तय हो और मेहनत लगातार जारी रखी जाए तो सफलता जरूर मिलती है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि सेना में अधिकारी बनना हर युवा के लिए गर्व की बात होती है और राजेंद्र ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है।
राजेंद्र की सफलता से उनके माता-पिता बेहद खुश हैं। परिवार का कहना है कि बेटे की मेहनत रंग लाई है और आज उनका सपना पूरा हुआ है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर राजेंद्र भारद्वाज ने अपने माता-पिता, गांव, पंचायत और पूरे चुराह क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वह भविष्य में भी देश सेवा करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।