शिमला। कहते हैं कि, “उम्र सिर्फ एक संख्या है, हौसले अगर जवान हों तो मंज़िल खुद रास्ता बनाती है।” इसी सोच को सच कर दिखाया मंत्री विक्रमादित्य सिंह की सास ओपिंदर कौर सेखों ने, जिन्होंने 65 की उम्र में नेशनल गेम्स में चार गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। उनका यह कारनामा हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गया है।

इन गेम्स में जीते गोल्ड

मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में आयोजित ‘खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026’ में उन्होंने 65+ आयु वर्ग में हिस्सा लिया और अपने दमदार प्रदर्शन से चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में शानदार गति दिखाते हुए गोल्ड जीता, वहीं डिस्कस थ्रो में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्वर्ण हासिल किया। इसके बाद रिले रेस में भी उनकी टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जिससे उनके खाते में चौथा गोल्ड जुड़ गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लापता युवक की खोज खत्म- दोस्तों ने ही मा*रकर जमीन में दफनाया, शव बरामद

देशभर से वरिष्ठ खिलाड़ियों ने लिया था भाग

इस प्रतियोगिता में देशभर से वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लिया था, लेकिन ओपिंदर कौर सेखों ने अपने अनुशासन, फिटनेस और आत्मविश्वास के दम पर अलग पहचान बनाई। उनकी इस उपलब्धि की हर ओर सराहना हो रही है और इसे एक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कॉर्पियो में चरस बेचने निकले थे दो यार, पुलिस ने नाके पर रोका- दोनों गिरफ्तार

 युवाओं को प्रेरित करता प्रदर्शन

वहीं, खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस उम्र में इतनी ऊर्जा और प्रदर्शन न केवल असाधारण है, बल्कि यह युवाओं को भी प्रेरित करता है कि निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। ओपिंदर कौर सेखों ने यह साबित कर दिया कि जुनून और मेहनत के सामने उम्र सिर्फ एक संख्या है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें