#उपलब्धि

July 27, 2026

हिमाचल : 3 साल की नीतिक्षा का कमाल, महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का शुद्ध पाठ कर बनाया रिकॉर्ड

नीतिक्षा की सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल

शेयर करें:

nitiksha thakur talented girl bilaspur himachal name india book of records Child Prodigy Mahishasura Mardini Stotram

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की एक नन्ही सी बच्ची ने अपनी आसाधरण प्रतिभा से पूरे देश में अपना और परिवार का नाम रोशन किया है। 3 साल की इस छोटी सी उम्र में जहां बच्चे अच्छे से बोल भी नहीं पाते, इस बच्ची ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् का प्रभावशाली और शुद्ध पाठ कर रिकॉर्ड स्थापित किया है। 

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

घुमारवीं उपमंडल के ग्राम देहरा की रहने वाली नितिक्षा ठाकुर अभी महज 3 साल 10 महीने की है। मगर उनकी लगन और प्रयासों ने उन्हें आज अलग ही पहचान दिलवाई है। नितिक्षा ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् का प्रभावशाली और शुद्ध पाठ कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें- हिमाचल के यूट्यूबर रोहित कटवाल गिरफ्तार- 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया..

छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि

नितिक्षा ठाकुर, नितिन कुमार और दीक्षा कुमारी की पुत्री हैं। इतनी कम उम्र में धार्मिक स्तोत्र का सटीक उच्चारण और प्रभावशाली प्रस्तुति कर उन्होंने यह विशेष उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

nitiksha thakur from bilaspur has entered her name in india book records

परिवार को कराया गौरवान्वित

नितिक्षा की उपलब्धि पर उनके दादा मुख्त्यार सिंह, दादी नीलम देवी तथा परिवार के अन्य सदस्य बेहद गौरवान्वित हैं। परिजनों का कहना है कि नितिक्षा को बचपन से ही धार्मिक श्लोकों और स्तोत्रों में विशेष रुचि रही है। नियमित अभ्यास और परिवार के मार्गदर्शन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सुबह-सवेरे सड़क से नीचे घरों पर पलटा दूध का टैंकर, हुआ धमा.का- 3 थे सवार

क्षेत्रभर से मिल रही बधाइयां

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने के बाद नितिक्षा को क्षेत्र के लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि को बिलासपुर और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।

 

PunjabKesari

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख