राजनीति

#उपलब्धि

April 11, 2024

लंदन में छाई हिमाचल की बेटी, मिस इंग्लैंड 2024 के ग्रैंड फिनाले में पहुंची

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Miss england 2024 final chintapurni una himachal mehak chandel
Miss England 2024: ऊना। देवभूमि हिमाचल के होनहार युवा अपनी काबलियत के दम पर देश-विदेश में अपनी जीत का परचम लहरा रहे हैं। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें प्रदेश की बेटियों की भागीदारी ना हों। पहाड़ी राज्य की विकट परिस्थितियों का सामना करते हुए हिमाचल की बेटियां भी आज बड़े-बड़े मुकाम हासिल कर प्रदेश का नाम दुनियाभर में रोशन कर रही हैं।

सौंदर्य जगत में प्रदेश को दिलाई नई पहचान

ऐसी ही एक बेटी हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की है। जिसने हिमाचल प्रदेश को सौंदर्य जगत के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है। जिला ऊना के चिंतपूर्णी क्षेत्र के बहरा गांव की 21 वर्षीय महक चंदेल ने कड़ी मेहनत करके लंदन में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई है।

मिस इंग्लैंड 2024 के ग्रैंड फिनाले में बनाई जगह

बता दें कि लंदन में आयोजित मिस इंग्लैंड 2024 प्रतियोगिता में इंग्लैंड से करीब आठ हजार सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। कई राउंड की प्रतियोगिता के बाद अब कुल 40 सुंदरियों को मिस इंग्लैंड 2024 (Miss England 2024) के फाइनल के लिए चुना गया है। इस प्रतियोगिता की फाइनल प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आयोजित की जाएगी। महक चंदेल ने प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाई है।

लंदन में हुआ था महक का जन्म

महक चंदेल का जन्म साउथ हॉल लंदन में हुआ था। वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। महक ने अपराध विभाग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। अब वह साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण करना चाहती हैं। महक चंदेल के पिता अनिल चंदेल लंदन में व्यवसायी हैं। जबकि, उनकी मां इंदरपाल ओहरी चंदेल लंदन के कॉलेज में गणित की प्रोफेसर हैं और समाजसेविका भी हैं।

समाज सेवा में रखती हैं रूचि

महक भी समाज सेवा करने में गहरी रूचि रखती हैं। महक जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए फंड जुटाने के लिए भी अभियान चला चुकी हैं। इस समय महक स्कूली बच्चों के लि कार्य करने वाली संस्था के साथ काम कर रही हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल: मेजर भावुक शर्मा को मिला सेना पदक, कश्मीर में मार गिराया था आतंकी साथ ही उन्होंने कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए अभियान शुरू किया हुआ है। महक का कहना है कि बाहरी झलक की सुंदरता के अलावा इंसान के सोच और विचारों में भी सुंदरता होनी चाहिए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख