#उपलब्धि
May 11, 2026
HP 10th TOPPER : पिता की मौ.त के बाद भी नहीं हारी आरुषि- मां ने दी हिम्मत, दादा-दादी को दिया श्रेय
इंजीनियर बनना चाहती है आरुषि
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा जिले की एक बेटी ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस करवाया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा रविवार को घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में ज्वाली उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ की छात्रा आरुषि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में 10वां स्थान हासिल किया है।
आरुषि ने 700 में से 690 अंक प्राप्त कर यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। उसकी इस सफलता से पूरे गांव, स्कूल और इलाके में खुशी का माहौल है। आरुषि की कहानी सिर्फ अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल भी है। आरुषि के पिता स्वर्गीय कुलदीप कुमार का पहले ही निधन हो चुका है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : आज नामांकन का आखिरी दिन, मैदान में उतर चुके 42 हजार से ज्यादा प्रत्याशी, जानें
पिता के साये के बिना परिवार ने कई मुश्किल हालातों का सामना किया, लेकिन इन परिस्थितियों ने आरुषि का हौसला कमजोर नहीं होने दिया। उसकी माता रेनू देवी गृहिणी हैं और उन्होंने बेटी की पढ़ाई में हर संभव सहयोग दिया। दादा प्रीतम सिंह और दादी कृष्णा देवी ने भी आरुषि को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
आरुषि ने बताया कि उसने शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीरता दिखाई और रोजाना करीब 9 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। वह समय का सही इस्तेमाल करती थी और हर विषय की नियमित तैयारी करती थी। उसने कहा कि उसकी सफलता के पीछे उसकी मां, दादा-दादी, स्कूल के शिक्षक और खुद की मेहनत का बड़ा योगदान है।
यह भी पढ़ें : IIT मंडी के छात्र की खड्ड में डूबने से गई जा.न, दोस्तों संग नहाने गया था- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
आरुषि ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के प्रिंसिपल उज्जवल धीमान, पूरे स्कूल स्टाफ और परिवार को दिया। उसने कहा कि शिक्षकों ने हर समय उसका मार्गदर्शन किया और पढ़ाई में आने वाली परेशानियों को दूर करने में मदद की। आरुषि ने बताया कि उसका सपना आगे चलकर IIT में प्रवेश लेना है और वह इंजीनियर बनकर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहती है।
स्कूल के प्रिंसिपल उज्जवल धीमान ने कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि आरुषि शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्रा रही है। स्कूल स्टाफ को पहले से विश्वास था कि वह मेरिट में जरूर जगह बनाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: गहरी खाई में पलटा पर्यटकों से भरा वाहन- 6 की मौके पर मौत, 4 गंभीर
प्रिंसिपल ने बताया कि यह लगातार दूसरा साल है जब स्कूल की किसी बेटी ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। पिछले साल भी स्कूल की एक छात्रा ने कॉमर्स विषय में प्रदेशभर में 9वां रैंक प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक छात्रा की मेहनत नहीं बल्कि पूरे स्कूल के टीमवर्क का परिणाम है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में कुल 93 हजार 661 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 78 हजार 150 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल घोषित किए गए। इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों से बेहतर परिणाम हासिल किए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में जमीन विवाद को लेकर चले डंडे और गं.डासे, पुलिस के सामने भी नहीं रूके लोग- 15 घायल
इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 93,661 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें-