#अपराध
March 23, 2026
हिमाचल में लापता युवक की खोज खत्म- दोस्तों ने ही मा*रकर जमीन में दफनाया, शव बरामद
खुदाई में मिला युवक का शव
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक के लापता होने की घटना ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया, जब पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसे किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने ही दोस्तों ने अगवा किया है।
बता दें कि लापता युवक की तलाश में पुलिस टीम ने बसंतपुर में दबिश दी, लेकिन किराए का कमरा खाली मिला। इसके बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कॉर्पियो में चरस बेचने निकले थे दो यार, पुलिस ने नाके पर रोका- दोनों गिरफ्तार
इसी बीच रविवार को सुन्नी मार्ग पर झाड़ियों में एक संदिग्ध बोरा और कंबल बरामद हुआ। जब पुलिस ने आसपास जांच की, तो थोड़ी दूरी पर खेत के कोने में ताजी खोदी हुई मिट्टी दिखाई दी। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में खुदाई करवाई।
यह भी पढ़ें : बजट सत्र के बीच CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक- स्कूल बंद करने और भर्तियों पर होगा बड़ा फैसला
खुदाई के दौरान गड्ढे से राम प्रवेश का शव बरामद हुआ। शव की पहचान मकान मालिक और स्थानीय निवासियों ने की। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह गए और पूरे इलाके में डर और गम का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार, इस वारदात में शामिल आरोपी अरुण (जो ठेकेदारी का काम करता है), विकेश और महेश घटना के बाद से ही फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: मामूली सी बहस पर रिटायर फौजी को आया गुस्सा- अपने ही पोते को मारी गो*ली
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुन्नी भेज दिया गया है। पुलिस टीम लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले चतुरी राम ने 15 मार्च को अपने बेटे के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अपने तीन दोस्तों, अरुण, विकेश कुमार और महेश कुमार के साथ कहीं गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन जब कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस का सहारा लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट सत्र : आज विपक्ष दागेगा कई सवाल, सदन में उठेगा ट्रांसफर और विदेश खर्च का मुद्दा
शिकायत मिलने के बाद सुन्नी थाना पुलिस ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। शुरुआत में यह मामला सामान्य गुमशुदगी का लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, कई संदिग्ध बातें सामने आने लगीं।
पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच करते हुए हर पहलू को ध्यान से परखा। जांच के दौरान साक्ष्यों और तथ्यों का मिलान किया गया, जिसमें कई अहम बातें सामने आईं। इसी जांच में यह खुलासा हुआ कि लापता युवक का अपहरण उसके ही तीन दोस्तों ने मिलकर किया था।
परवेश राम, पुत्र चतुरी राम, निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) के रुप में हुई है।
आखिरकार जांच में यह साफ हो गया कि राम परवेश राम को उसके ही तीन दोस्तों अरुण, विकेश और महेश ने मिलकर अगवा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की नीयत उसे जान से मारने की थी, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है।
इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया। तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और उनकी उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही, युवक की तलाश भी तेज कर दी गई है ताकि उसे जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके।