#अपराध

March 23, 2026

हिमाचल: स्कॉर्पियो में चरस बेचने निकले थे दो यार, पुलिस ने नाके पर रोका- दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो भी की सीज

शेयर करें:

Charas Seizure

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है और दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

नाकाबंदी कर हो रही थी चेकिंग 

जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार पुलिस टीम पुंघ फोरलेन पर नियमित नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान मनाली से बिलासपुर की ओर आने-जाने वाले सभी वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही थी, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

 

यह भी पढ़ें : बजट सत्र के बीच CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक- स्कूल बंद करने और भर्तियों पर होगा बड़ा फैसला

स्कॉर्पियो को तलाशी के लिए रोका

इसी दौरान मनाली की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिस को संदिग्ध लगी। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को रुकवाया और उसमें सवार लोगों से पूछताछ शुरू की। इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें पुलिस को एक लिफाफा मिला। जब उसे खोला गया तो उसके अंदर चरस बरामद हुई।

2 किलो 816 ग्राम चरस बरामद 

मौके पर ही बरामद चरस का वजन किया गया, जो 2 किलो 816 ग्राम निकला। इतनी बड़ी मात्रा में चरस मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: मामूली सी बहस पर रिटायर फौजी को आया गुस्सा- अपने ही पोते को मारी गो*ली

आरोपियों की पहचान

  • विजय कुमार उम्र 36 साल, निवासी सरकाघाट, जिला मंडी
  • दूसरा आरोपी 26 वर्षीय युवक है, जो पंजाब के लुधियाना जिले का रहने वाला है।

 

पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो भी की सीज

पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिस स्कॉर्पियो गाड़ी में यह चरस लाई जा रही थी, उसे भी जब्त कर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट सत्र : आज विपक्ष दागेगा कई सवाल, सदन में उठेगा ट्रांसफर और विदेश खर्च का मुद्दा

पूछताछ से हो सकता है बड़े नेटवर्क का खुलासा 

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी इस चरस की खेप को कहीं सप्लाई करने की फिराक में थे। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

क्या बोले SP मंडी ?

SP मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने साफ कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख