हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर क्षेत्र में वीरवार रात एक हादसे ने श्रद्धालुओं को दहशत में डाल दिया। देर रात करीब सवा दस बजे मंदिर मार्ग पर पहाड़ी से चट्टान दरकने के कारण अमृतसर निवासी एक महिला घायल हो गई।

बाबा बालक नाथ मंदिर के पास लैंडस्लाइड

जानकारी के अनुसार घटना बैरियर के समीप उस समय हुई, जब 15 से 20 श्रद्धालुओं का एक जत्था मंदिर की ओर जा रहा था। जैसे ही श्रद्धालु इस संवेदनशील स्थान पर पहुंचे, तभी अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान नीचे आ गिरी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में बजेगा पंचायत चुनाव का बिगुल, आयोग के सामने आई नई चुनौती- जानें

महिला पर गिरी चट्टानें

चट्टान के टुकड़े सड़क पर फैल गए, जिनकी चपेट में आकर महिला घायल हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। घायल महिला की पहचान देवी (40), निवासी अमृतसर के रूप में हुई है।

बच्चों के साथ आई थी मंदिर

बताया जा रही वह अपने बच्चों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए आई थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मगर स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने तुरंत मदद करते हुए महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : फेल हुआ CM सुक्खू का दांव: हाईकोर्ट ने पुराने विधायकों को पेंशन जारी करने के दिए आदेश

क्या है महिला का हाल?

बताया जा रहा है कि मंदिर ट्रस्ट की टैक्सी सेवा में उपलब्ध फर्स्ट एड किट से महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसे ट्रस्ट के अस्थायी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला को घुटने और बाजू में चोटें आई हैं।

उठ रहे कई सवाल

इस घटना के बाद मंदिर मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर कई जगह ढलान वाली पहाड़ियां हैं, जहां से अक्सर पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। इससे पहले भी यहां भूस्खलन की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेरोजगारी का बोझ नहीं सह पाया युवक, कमरे में माता-पिता को लट*का हुआ मिला

हादसों पर लगाई जा सके लगाम

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा जालियां, चेतावनी बोर्ड और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए- ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने की सलाह

मंदिर प्रशासन की ओर से बताया गया है कि घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया था। प्रभावित क्षेत्र में जल्द ही फेंसिंग की जाएगी और फिलहाल श्रद्धालुओं को सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग से गुजरने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मौके पर तैनात कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें