#हादसा

April 9, 2026

हिमाचल में बड़ा हा.दसा, सड़क से सीधे भंगाल खड्ड में जा गिरी कार, दो मासूमों ने खो दिया पिता

सड़क से खड्ड में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, चालक ने अस्पताल में तोड़ा दम

शेयर करें:

sirmaur road accident

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में एक कार सैंकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक युवक की जान चली गई। हादसा इतना भयावह था कि कार सीधे सड़क से फिसलकर गहरी खड्ड में जा गिरी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

अनियंत्रित होकर खाई में समाई कार

यह हादसा गुरुवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनहाट इलाके में हुआ, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी भंगाल खड्ड में जा गिरी। स्थानीय लोगों के अनुसार कार काफी ऊंचाई से गिरने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गेस्ट हाउस में लग रही थी महिलाओं के जिस्म की बोली, तीन कीं रेस्क्यू; 3 गिरफ्तार

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद घायल युवक को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। इसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए रोनहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए शिलाई अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल में तोड़ा दम

शिलाई अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अजय धीमान पुत्र सूरत सिंह निवासी शरोग पोस्ट ऑफिस कांडो भटनोल तहसील शिलाई के रूप में हुई है। अजय पेशे से पेंटर था और साथ ही बजंतरी का भी काम करता था। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें : कैसे भरेगा सुक्खू सरकार का खाली खजाना, शराब ठेकों से दूर भाग रहे कारोबारी; 100 से अधिक पर लटके ताले

दो बच्चों का पिता था मृतक

अजय धीमान अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों के मुताबिक, बच्चे देर तक अपने पिता के लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब उन्हें हादसे की खबर मिली तो घर में मातम छा गया। यह घटना पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख देने वाली है।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां न तो पैरापिट हैं और न ही क्रैश बैरियर। यदि सड़क किनारे सुरक्षा उपाय होते, तो शायद यह हादसा टल सकता था और एक जान बचाई जा सकती थी।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था लाई रंग, CBSE स्कूलों में 90 फीसदी बढ़ी छात्रों की संख्या; सीएम ने दिए ये निर्देश

पुलिस जांच जारी

जिला पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के पीछे असल कारण क्या था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख