#राजनीति
April 10, 2026
हिमाचल: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में बजेगा पंचायत चुनाव का बिगुल, आयोग के सामने आई नई चुनौती- जानें
घर बैठे वोटिंग पर आयोग की उलझन
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर एक अहम पहल पर विचार किया जा रहा है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसे लागू किया जा सकेगा या नहीं। राज्य निर्वाचन आयोग बुजुर्ग मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा देने पर मंथन कर रहा है, हालांकि संसाधनों की कमी इस योजना के सामने बड़ी चुनौती बनकर उभरी है।
राज्य में पंचायतों के करीब 22 हजार वार्ड हैं, जहां इस सुविधा को लागू करने का प्रस्ताव है। यदि यह व्यवस्था लागू होती है, तो बुजुर्ग और असहाय मतदाताओं को मतदान केंद्र तक जाने की परेशानी से राहत मिल सकती है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह एक बड़ी सुविधा मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : जयराम ने खोली सुक्खू सरकार की पोल: बोले- IGMC को 60 करोड़ भुगतान तो घोटाला 110 करोड़ का कैसे
हालांकि, आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस योजना को लागू करने के लिए जरूरी अतिरिक्त स्टाफ, प्रशिक्षण और समय की है। पंचायत चुनाव 31 मई से पहले करवाने की समयसीमा तय है, ऐसे में सीमित समय में नई व्यवस्था को लागू करना आसान नहीं माना जा रहा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नर्सिंग छात्रा मामले का आरोपी युवक गिरफ्तार, 3 दिन पहले युवती को होटल ले गया था
गौरतलब है कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए घर बैठे मतदान की सुविधा पहले से ही विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उपलब्ध है। कई राज्यों ने इसे अपने स्तर पर भी लागू किया है। हिमाचल राज्य निर्वाचन आयोग भी इसी मॉडल को पंचायत चुनावों में लागू करना चाहता है, लेकिन फिलहाल इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है।
सूत्रों के अनुसार पंचायत चुनाव की अधिसूचना अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकती है। 20 अप्रैल तक मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। मतदान 15 मई के बाद तीन चरणों में करवाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नर्सिंग ट्रेनी दिव्य ने खत्म किया अपना जीवन, पंजाबी युवक कर रहा था परेशान- कमरे से मिला NOTE
राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत और नगर निकाय चुनावों को अलग-अलग चरणों में करवाने की तैयारी कर रहा है, ताकि चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का बेहतर प्रबंधन किया जा सके। चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए आयोग जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक करेगा।