#हादसा

April 5, 2026

हिमाचल: रात को खाई में गिरी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर- 4 की मौके पर मौ*त, 17 गंभीर

गाड़ी में महिलाएं और कई बच्चे भी थे सवार

शेयर करें:

Kullu News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल में शनिवार रात करीब 9 बजे एक टूरिस्ट वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

4 की मौत, 17 घायल

इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 17 अन्य को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मां चिंतपूर्णी ने पूरी की अरदास- भक्त ने निभाया अपना वादा, चढ़ाया 11 तोले सोने का छत्र

22 लोग थे सवार

जानकारी के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर में कुल 22 लोग सवार थे, जो अलग-अलग राज्यों चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान से हिमाचल घूमने आए थे। इनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। सभी पर्यटक बंजार घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जिभी में ठहरे हुए थे और शनिवार को जलोरी पास घूमने के बाद वापस लौट रहे थे।

 

अंधेरे में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

बच्चे भी थे शामिल

बताया जा रहा है कि देर शाम इलाके में लगातार बारिश हो रही थी, जिससे सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई थी। जैसे ही वाहन बंजार की ओर ढलान में उतरा, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और टेम्पो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता का हौसला बनी 5 बेटियां, मेले में एकजुट हो चला रही मिठाई की दुकान- बनीं प्रेरणा

गाड़ी के उड़े परखच्चे

हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किया।

खाई में गिरे थे लोग

इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया। अंधेरा और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं, लेकिन टीमों ने घंटों मशक्कत कर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाबा बालक नाथ के दरबार में हुआ चमत्कार- परिवार ने की अरदास, बोलने लगा 3 वर्षीय बच्चा

4 की हालत नाजुक

घायलों को तुरंत बंजार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, 4 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

कैसे पेश आया हादसा?

डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में बारिश और फिसलन को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच शुरू कर दी है। जिसमें वाहन की तकनीकी स्थिति और चालक की लापरवाही जैसे पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एंट्री टैक्स पर फिर विवाद: पंजाब के लोगों ने किया चक्का जाम, भाजपा MLA भी धरने पर बैठे

सफर के दौरान बरतें सावधानी

इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सफर के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है। खासकर बरसात के मौसम में संकरी और ढलान वाली सड़कों पर जरा सी चूक भी भारी पड़ सकती है। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करें और रात के समय पहाड़ी मार्गों पर अनावश्यक सफर से बचें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख