#हादसा
April 10, 2026
चिंतपूर्णी से लौट रहे श्रद्धालुओं पर कहर : गहरी खाई में गिरी ट्रॉली, 3 की मौ*त- कई घायल
चीखों से दहला पूरा इलाका, सहम गए लोग
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां NH-503 पर ढलियारा स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गहरी खाई मैं गिर गई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 32 लोग घायल हुए हैं।
हादसे के वक्त वाहन में कई बच्चे और महिलाएं भी सवार थी। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पूरा इलाका लोगों की चीखों से दहल उठा है।
आपको बता दें कि ये हादसा NH-503 पर राधा स्वामी सत्संग घर के पास आज पेश आया है। हादसे के वक्त ट्राली में कपूरथला पंजाब से आए श्रद्धालु सवार थे। ढलियारा में अचानक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई और करीब 90 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, करीब 32 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को गहरी खाई से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाय।
शुरुआती जांच में पाया गया है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण पेश आया है। जांच में पाया गया है कि सभीस श्रद्धालु चिंतपूर्णी माता मंदिर में माथा टेकने के बाद ज्वालामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। मगर उन्हें क्या पता था कि रास्ते में काल उनका इंतजार कर रहा होगा।