#अपराध

April 10, 2026

हिमाचल : बेरोजगारी का बोझ नहीं सह पाया युवक, कमरे में माता-पिता को लट*का हुआ मिला

घर के कामों में व्यस्त थे माता-पिता, बेटे ने उठा लिया गलत कदम

शेयर करें:

Mandi News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जोगिंद्रनगर क्षेत्र में एक युवा ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।

युवक ने की आत्महत्या

यह मामला भराडू पंचायत के अंतर्गत आने वाले बसेहड़ (स्पैडू) गांव का है। जानकारी के अनुसार युवक ने स्नातक तक की पढ़ाई पूरी कर ली थी और काफी समय से रोजगार की तलाश में जुटा हुआ था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सगे भाइयों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब : घर से चल रहा था चिट्टे का कारोबार, दोनों गिरफ्तार

नौकरी ना मिलने से था परेशान

हालांकि लगातार प्रयासों के बावजूद सफलता न मिलने से वह मानसिक दबाव में आ गया था। परिजनों के अनुसार वह अक्सर भविष्य को लेकर चिंतित रहता था, जिससे उसकी हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी।

घर पर कमरे में लगाया फंदा

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह युवक घर पर ही था। माता-पिता अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने युवक को फंदे से लटका हुआ पाया। घबराए परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रैक्टर के नीचे आया युवक, मजदूरी कर पालता था परिवार- इकलौते बेटे के जाने से सदमे में मां

परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर बाद भराडू पंचायत में ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे जोगिंद्रनगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

जांच में जुटी पुलिस टीम

SP मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख