#हादसा
April 9, 2026
हिमाचल : 16 साल की लड़की को युवक ने किया प्रेग्नेंट, अब बेटी को दिया जन्म- खोज में पुलिस
लड़की की मां ने बताया युवक का नाम
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अब पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता की उम्र महज 16 साल है। लड़की के साथ कपिल नाम के युवक ने दुष्कर्म किया है। मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।
पीड़िता की मां ने बताया कि कपिल नाम के लड़के ने उसकी बेटी के साथ गंदा काम कर उसे गर्भवती कर दिया। जिसके बाद अब बीती 7 अप्रैल को 16 साल की लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए SP मदन लाल ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने पीड़िता के परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।