हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों के लिए हिमाचल पुलिस में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। हिमाचल पुलिस विभाग में पुलिस कांस्टेबलों के 123 पदों पर भर्ती होने जा रही है। यह भर्ती साक्षात्कार के माध्यम से होगी- जिसमें प्रदेशभर के पूर्व सैनिक भाग ले सकेंगे। इस भर्ती का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
कब शुरु होगी भर्ती?
हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इस भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 24 फरवरी, सोमवार से शुरू होगी और 20 मार्च, गुरुवार तक चलेगी। यह जानकारी निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील ने दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : उखड़ी सड़क पर स्कूटी हुई स्किड, सिर के बल पत्थर पर गिरा चालक और...
कितने भरे जाएंगे पद?
इस भर्ती प्रक्रिया में पुलिस कांस्टेबलों के कुल 123 पद भरे जाएंगे। जिसमें-
- सामान्य श्रेणी- 123 पद
- पिछड़ा वर्ग- 16 पद
- अनुसूचित जाति- 24 पद
- अनुसूचित जनजाति- 9 पद
ब्रिगेडियर मदनशील ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी पूर्व सैनिकों को निदेशालय की वेबसाइट से मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, रिश्तेदार के घर जा रहे थे एक ही परिवार के आठ लोग
कौन ले सकता है भाग?
निदेशालय के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में पहली जनवरी 2022 से एक जनवरी 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। उम्मदीवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सब्जी से लदी पिकअप में हो रही थी नशा तस्करी, चिट्टे समेत पांच गिरफ्तार
कब कहां होंगे साक्षात्कार?
निदेशालय द्वारा जारी किए गए साक्षात्कार शेड्यूल के अनुसार, इस भर्ती के लिए अलग-अलग दिन शेड्यूल जारी किए जाएंगे। यहां देखें शेड्यूल-
- 24 फरवरी- बिलासपुर
- 25 फरवरी- चंबा
- 27 फरवरी- हमरीपुर और भोरंज
- 28 फरवरी- सुजानपुर, बड़सर और नादौन
- 3 मार्च- मंडी, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, गोहर, करसोग और सरकाघाट
- 4 मार्च- सुंदरनगर, पधर, नेरचौक, बालाचौकी और थुनाग
- 5 मार्च- सिरमौर
- 6 मार्च- ऊना और हरोली
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब पीने का आदि था ढाबा मालिक, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
- 7 मार्च- अंब और बंगाणा
- 10 मार्च- सोलन
- 11 मार्च- धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, देहरा और नूरपुर
- 12 मार्च- बरोह, बैजनाथ, ज्वाली, फतेहपुर और नगरोटा सूरियां
- 13 मार्च- नगरोटा बगवां, ज्वालामुखी, कस्बा कोटला, इंदौरा और लंबागांव
- 17 मार्च- शिमला, मशोबरा, ठियोग, रामपुर, सुन्नी और चौपाल
- 18 मार्च- रोहडू, जुब्बल, कुमारसैन, डोडरा क्वार, कुपवी और चिड़गांव
- 19 मार्च- कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति
यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक झुग्गी के चूल्हे ने 30 परिवार किए बेघर- नहीं थम रहे आंसू
हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील ने बताया कि अगर कोई भी पूर्व सैनिक सड़कों के बंद होने से साक्षात्कार में हिस्सा नहीं ले सकेगा- तो उनके 20 मार्च को साक्षात्कार लिए जाएंगे। मगर इसके लिए उन्हें तहसीलदार या SDM से एक प्रमाण पत्र बनवाकर साथ लाना होगा।
