चंबा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ये काला कारोबार प्रदेश में तेजी से फैला है। आए दिन प्रदेश के अलग–अलग जिलों से लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है
हिमाचल पुलिस को मिली बड़ी सफलता
इस कड़ी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डलहौजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने भरमौर-पठानकोट हाईवे पर साढ़े चार किलोग्राम से अधिक चरस की खेप बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : राज्यसभा चुनाव के लिए आज होगा नामांकन- कांग्रेस में मंत्री धनीराम और प्रतिभा का नाम आगे
टैक्सी से जा रहे थे तस्कर
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात को बनीखेत पुलिस टीम लाहड़ के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक अस्थायी नंबर वाली टैक्सी को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को दोनों की हरकतों पर शक हुआ।
साढ़े चार किलो चरस बरामद
इसी बीच पुलिस टीम को कार में से एक लिफाफा बरामद हुआ- जिसे खोलते ही पुलिस टीम ने होश उड़ गए। लिफाफे में चरस भरी हुई थी- जो कि वजन करने पर 4 किलो 664 ग्राम पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खेप को अपने कब्जे में ले लिया और कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: कांग्रेस ने सबको चौंकाया- अनुराग को बनाया राज्यसभा कैंडिडेट, लिस्ट जारी
आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी चंबा के चुराह के रहने वाले हैं। दोनों टिकरीगढ़ (ग्राम भराड़ा) के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान-
- राम दयाल
- बालक राम
यह भी पढ़ें : हिमाचल के डॉक्टरों ने रचा इतिहास : मरीज के कूल्हे से निकाला एक किलो ट्यूमर, कई घंटे चली सर्जरी
कहां से लाए चरस?
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत FIR दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल, पुलिस टीम ने ये पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी ये खेप कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे।
पैसों के चक्कर में काला धंधा
विदित रहे कि, ये बेहद चिंता की बात है कि कुछ स्थानीय लोग आसान कमाई के लालच में इस दलदल में फंसते जा रहे हैं। बेरोजगारी, नशे की लत और जल्द पैसा कमाने की चाह ने कई परिवारों को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। कई मामलों में एक ही परिवार के दो–तीन सदस्य नशा तस्करी या नशे की गिरफ्त में पाए गए हैं, जो समाज के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।
