#अपराध

June 3, 2026

हिमाचल से चंडीगढ़ पढ़ने भेजी बेटी : चिट्टे के जाल में फंसी, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर हुई फरार

परिजन बोले- युवती ने घर से आभूषण लाने की बात स्वीकार की थी

शेयर करें:

chitta addiction girl theft jewellery home police bilaspur chandigarh boy friend

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एक गांव से जुड़ा एक चिंताजनक मामला सामने आया है। एक 20 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पढ़ाई के दौरान उनकी बेटी को नशे की लत लगाई गई। बाद में उसी का फायदा उठाकर उससे घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण मंगवाए गए।

हिमाचल से चंडीगढ़ पढ़ने भेजी बेटी

परिवार ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कुछ लोगों की संलिप्तता होने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी चंडीगढ़ के निकट रहकर पढ़ाई कर रही थी और शुरुआत में सब कुछ सामान्य था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में चोरी छिपे चिट्टे का इंजेक्शन ले रहे थे युवक-युवती, गांववालों ने बनाया वीडियो- मचा बवाल

चिट्टे के जाल में फंसी

कुछ दिन पहले छात्रा के PG संचालक का फोन आने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई। संचालक ने बताया कि युवती का व्यवहार पिछले कुछ समय से बदला हुआ लग रहा था और वह कई बार असामान्य स्थिति में दिखाई दी। बाद में युवती अचानक PG छोड़कर चली गई और उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया।

मोबाइल बंद कर हुई फरार

बेटी से संपर्क नहीं होने पर परिजन तुरंत उसकी तलाश में निकल पड़े। रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से कई स्थानों पर खोजबीन की गई। करीब दो दिनों की तलाश के बाद उन्हें युवती के संभावित ठिकाने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें- जयराम ठाकुर के घर में सियासी भूचाल : ZP अध्यक्ष पद पर दावेदारी तेज, बड़े राजनीतिक परिवार बाहर

बेटी तक पहुंचे परिजन

परिवार का आरोप है कि जब वे बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां उनकी बेटी के अलावा कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। परिजनों का दावा है कि मौके पर नशीले पदार्थ भी मिले थे। हालांकि इस संबंध में पुलिस जांच जारी है और अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घर आने से किया इनकार

परिजनों के अनुसार उन्होंने बेटी को घर लौटने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उनके साथ आने से इनकार कर दिया। परिवार का कहना है कि युवती ने एक युवक से विवाह करने की इच्छा जताई और अपने फैसले पर अड़ी रही।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस ने दबोचा 'टाइगर'- पाकिस्तान से 20 किलो चिट्टा लाने की फिराक में था सप्लायर

घर से सोने-चांदी के गहने गायब

इस बीच जब परिजन घर लौटे और सामान की जांच की तो उन्हें पता चला कि घर में रखे कई सोने-चांदी के आभूषण गायब हैं। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि युवती घर से निकलते समय जेवर अपने साथ ले गई हो सकती है।

युवती ने मानी गलती

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने उस युवक और उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। परिजनों का दावा है कि बाद में हुई बातचीत के दौरान युवती ने घर से आभूषण लाने की बात स्वीकार की थी। हालांकि इसके बाद वह और उसके साथ मौजूद युवक वहां से चले गए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में सरकारी स्कूल की लड़की गायब, 48 घंटे से ढूंढ रहे माता-पिता; नहीं मिली खबर

नशे की गिरफ्त में बेटी

पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी बेटी नशे की गिरफ्त में है और कुछ लोग उसकी स्थिति का फायदा उठा रहे हैं। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस टीम

DSP घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख