#अपराध
May 29, 2026
हिमाचल: पत्नी को कमरे में इस हाल में मिला पति, निकली चीखें; गोद में था एक साल का मासूम
भट्टाकुफर स्थित हरिओम भवन में मिली युवक की देह, पत्नी की चीखें सून दौड़े लोग
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके जवान बेटे का शव फंदे पर लटका मिला। युवक ने शिमला के भट्टाकुफर स्थित हरिओम भवन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम ने न सिर्फ पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया हैए बल्कि हंसते.खेलते परिवार को कभी न भूलने वाले दुख के सागर में डुबो दिया है।
सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक अपने पीछे एक साल के मासूम बच्चे को छोड़ गया है, जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सूचना मिलते ही पुलिस थाना ढली की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बेकाबू स्कॉर्पियो ने कु*चल दिया 8 साल का मासूम, मां-बाप का इकलौता बेटा था आर्यन
जानकारी के अनुसार युवक अपनी पत्नी और एक वर्षीय बच्चे के साथ हरिओम भवन में रह रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी पत्नी बच्चे को लेकर किसी जरूरी काम से घर से बाहर गई हुई थी। घर में युवक अकेला था। इसी दौरान युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
जब पत्नी अपने बच्चे के साथ वापस घर लौटी तो अंदर का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक कमरे में फंदे से लटका हुआ था। दिल दहला देने वाले दृश्य को देख कर उसकी चीखें निकल गईं जिसे सुन कर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हर कोई इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध नजर आया।
यह भी पढ़े : हिमाचल पंचायत चुनाव में जीत का चौका : लगातार चौथी बार उप-प्रधान चुने गए दिनेश ठाकुर
सूचना मिलने पर पुलिस थाना ढली की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोते.बिलखते परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ओर पत्नी का रो.रोकर बुरा हाल है तो वहीं मासूम बच्चा अब अनजाने में ही पिता के साये से वंचित हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। वहीं युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका रहस्य अभी भी बरकरार है। पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में परिवार के किसी भी सदस्य या रिश्तेदार ने किसी पर कोई शक या अंदेशा नहीं जताया है। घर से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहींए पुलिस अभी इस बात को गुप्त रख रही है।
पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में परिवार के किसी भी सदस्य या रिश्तेदार ने किसी पर कोई शक या अंदेशा नहीं जताया है। घर से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहींए पुलिस अभी इस बात को गुप्त रख रही है। फिलहाल पुलिस धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।