#अपराध

May 30, 2026

हिमाचल में युवक की ह*त्या: साथी ने नशे में दिया वा.रदा.त को अंजाम; पहले दोनों ने की थी शराब पार्टी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में धरा आरोपी

शेयर करें:

shimla murder News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जहां एक ओर पंचायत चुनाव को लेकर गांव.गांव में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शिमला जिला के चौपाल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देर रात शराब पार्टी के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही पलों में खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही साथी को तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

 

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। वहीं इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बारिश में खुली चुनावी व्यवस्थाओं की पोल, कहीं मोबाइल की रोशनी... कहीं जेनरेटर के सहारे डाले वोट

शराब पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति नेपाली मूल के थे और चौपाल क्षेत्र में एक बगीचे में मजदूरी का कार्य करते थे। दोनों एक ही डेरे में रहते थे और देर रात साथ बैठकर शराब पी रहे थे। बताया जा रहा है कि शराब के नशे के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहले मामूली बहस हुईए लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक रूप ले बैठा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बारिश भी नहीं रोक पाई कदम, कई शतकवीरों ने बूथ पर जाकर डाला वोट, एक बजे तक 63% मतदान

तेजधार हथियार से कर दी हत्या

आरोप है कि गुस्से में आए एक व्यक्ति ने अपने साथी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रात के सन्नाटे में हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक की पहचान 40 वर्षीय समीर चौधरी के रूप में हुई है] जो नेपाल के कैलाली जिले का रहने वाला था। रोजी-रोटी कमाने के लिए वह हिमाचल में मजदूरी कर रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके परिचितों और साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 3 बच्चों ने खो दिया पिता, घर लौट रहे होमगार्ड जवान को ऐसे मिली मौ*त, सदमें में परिवार

हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी

वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था। हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही समय में पुलिस ने आरोपी दीपक धारजी (40) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक जांच का भी सहारा लिया है। राज्य फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एसएफएसएल) की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां से विभिन्न महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। जांच एजेंसियां हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: 16 साल की लड़की को पिलाई थी शराब, फिर दो ने लूटी इज्जत- अब ये सजा मिली

हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार जांच अभी जारी है और मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पंचायत चुनाव के बीच सामने आई इस सनसनीखेज हत्या की घटना ने चौपाल क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक मामूली विवाद का इस तरह खूनी अंजाम तक पहुंच जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख