#अपराध

June 1, 2026

हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़ी 'अंवतिका', ढेर सारा चिट्टा भी बरामद- पंजाबी संग चला रही थी धंधा

नशे के नेटवर्क पर पुलिस का कड़ा एक्शन, घर पर मारी रेड

शेयर करें:

women men punjabi chitta smugglers house police raid shimla himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस टीम को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियना के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस टीम ने एक 19 वर्षीय युवती समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिमाचल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हेरोइन, मेथामफेटामाइन (आइस) और नकदी बरामद की गई है। जांच के दौरान पुलिस ने न केवल स्थानीय स्तर पर सक्रिय आरोपियों को पकड़ा, बल्कि नशे की सप्लाई से जुड़े मुख्य स्रोत तक भी पहुंच बनाई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में गो.लीकांड कर इटली भाग रहा था 22 वर्षीय युवक, पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस को बीती 29 मई को सूचना मिली थी कि ढली क्षेत्र में एक मकान के भीतर नशीले पदार्थ रखे गए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर दबिश दी।

युवती समेत दो गिरफ्तार

तलाशी के दौरान युवती समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच में उनके कब्जे से 65 ग्राम हेरोइन और 20 ग्राम आइस मिली। आरोपियों की पहचान अवंतिका नेगी (19) निवासी बांश्टू, ढली और प्रद्युम्न ठाकुर (20), निवासी तकनावल ठियोग के रूप में हुई। 

यह भी पढ़ें- MNC की नौकरी छोड़ हिमाचल आई अंकिता, जीता जिला परिषद चुनाव- मिले 10,939 वोट

कहां से ला रहे थे खेप?

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को ऐसे सुराग मिले, जिनसे यह संकेत मिला कि बरामद नशा हिमाचल से बाहर किसी अन्य राज्य से लाया गया था। इसके बाद जांच टीम ने मोबाइल रिकॉर्ड, संपर्कों और अन्य तकनीकी जानकारियों का विश्लेषण किया।

पंजाब का मुख्य सप्लायर

जांच की कड़ियां पंजाब के खरड़ क्षेत्र तक पहुंचीं, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान समर सिंह उर्फ टाइगर (32) निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई- जो कि वर्तमान में शिवजोत कॉलोनी खरड़ में रह रहा था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अगले 6 दिन लगातार बारिश...कई जिलों में अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ होगी ओलावृष्टि

पंजाबी से ढेर सारा नशा बरामद

तीसरे आरोपी के पास से भी बड़ी मात्रा में हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद हुई। पुलिस ने टाइगर से 131 ग्राम चिट्टा, 27 ग्राम आइस और ₹60,400 बरामद किए। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 196 ग्राम चिट्टा, 47 ग्राम आइस और 60 हजार रुपये से अधिक नकदी बरामद की जा चुकी है।

कहां तक फैला है नेटवर्क?

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और इसके तार किन-किन क्षेत्रों तक फैले हुए हैं। पुलिस अब आरोपियों के संपर्कों, वित्तीय लेन-देन और अन्य संभावित सहयोगियों की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे तस्करी तंत्र को उजागर किया जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : BDC चुनाव जीती महिला को पहनाया कांग्रेस का पटका- BJP कार्यकर्ता भड़के, थाने पहुंचा मामला

आरोपियों से पूछताछ जारी

मामले में ढली थाना में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत में पेशी के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

43 लोगों को किया गिरफ्तार

शिमला पुलिस का कहना है कि वर्ष 2026 के दौरान नशा तस्करी के मामलों में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अब तक 43 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का मानना है कि केवल नशा बरामद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क को खत्म करना जरूरी है। इसी रणनीति के तहत सप्लाई चेन के हर स्तर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख