#अपराध

May 28, 2026

हिमाचल: परिवार को बेसहारा छोड़ गया 28 साल का बेटा, सड़क किनारे पेड़ से ल*ट*की मिली देह

बेटे की देह देख परिजन हुआ बेसुध, कारणों का नहीं हुआ अभी खुलासा

शेयर करें:

Chamba crime News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम का माहौल छा गया। जवान बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह दर्दनाक मामला पुलिस थाना सिहुंता के अंतर्गत समोट पंचायत के चियुल गांव के समीप सामने आया है। युवक की पहचान ग्राम पंचायत मोरठू के गांव झलूं निवासी जयकरन पुत्र धुट के रूप में हुई है।

राहगीरों ने देखा तो उड़ गए होश

जानकारी के अनुसार वीरवार दिन के समय कुछ स्थानीय लोग समोट-मोरठू सड़क मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे एक पेड़ पर पड़ी, जहां एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने बिना देर किए घटना की सूचना तुरंत सिहुंता थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 75.98 प्रतिशत मतदान, अब परिणामों पर टिकी सबकी नजरें

बेटे का शव देखकर बेसुध हुए परिजन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और युवक की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में मृतक की पहचान जयकरन के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी। जैसे ही परिजन मौके पर पहुंचे और अपने जवान बेटे का शव पेड़ से लटका देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस ने 17 साल की लड़की को धमकाया, जबरन दर्ज किए बयान- अफसर समेत चार सस्पेंड

पुलिस ने शुरू की गहन जांच

परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन युवक ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : नई-नवेली दुल्हन बनी प्रधान, एक महीना पहले ही हुई थी शादी

पूरे क्षेत्र में पसरा मातम

28 वर्षीय युवक की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख और दहशत का माहौल है। गांव के लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थितियां बनीं कि युवक को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख