#अपराध
June 2, 2026
हिमाचल : महिला आउटसोर्स कर्मी ने लगाया फं*दा, पुलिस को कमरे से मिला नोट- पति से थी परेशान
जुड़वां बहन से बात की, फिर महिला ने उठा लिया गलत कदम
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। धर्मशाला में एक आउटसोर्स कर्मचारी महिला ने मौत को गले लगा लिया है।इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
जल शक्ति विभाग में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत 45 वर्षीय महिला मिली ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला की मौत के बाद सामने आए घटनाक्रम और उसके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस को मौके से एक विस्तृत सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में महिला ने अपने वैवाहिक जीवन के संघर्ष, मानसिक प्रताड़ना, आर्थिक परेशानियों और पारिवारिक विवादों का उल्लेख किया है।'

जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले महिला अपनी जुड़वां बहन जूली से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रही थी। बातचीत के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जब घटना का पता चला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
महिला द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में करीब 14 बिंदुओं के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त की गई है। नोट में लिखा गया है कि-
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने पति तथा ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों और अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
DSP मुख्यालय धर्मशाला निशा कुमारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जाएगी। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।