ऊना। हिमाचल प्रदेश में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस एक दूसरे पर गुटबाजी के आरोप जड़ती रहती है। भाजपा नेता अकसर कहते हैं कि कांग्रेस के कई विधायक अपनी ही सरकार से नाराज हैं और वह भाजपा के संपर्क में हैं। आज गुरुवार को कांग्रेस सरकार के तेज तर्रार मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा नेताओं के उसी बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

ऊना पहुंचते ही घेरे भाजपा नेता

शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह गुरुवार को ऊना जिला मुख्यालय को नगर निगम बनाए जाने के बाद पहली बार ऊना पहुंचे। यहां उन्होंने जहां विकास कार्यों का जायजा लिया, वहीं भाजपा पर जमकर हमला बोला। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा के अंदर इस समय भयंकर गुटबाजी चल रही है और अब यह गुटबाजी खुलकर सामने भी आने लगी है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में गिरी कार, महिला के आंखों के सामने उजड़ा सुहाग- पसरा मातम

पांच साल पूरे करेगी कांग्रेस सरकार

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के विधायक उनके संपर्क में हैं। भाजपा इस तरह की साजिश एक साल पहले भी रच चुकी है, और उसक अंजाम भी देख चुकी है। एक साल पहले भाजपा की रची साजिश का अंजाम लोग भलीभांती जान गए हैं। अब भाजपा की उस तरह की किसी भी साजिश के फलीभूत होने की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश सरकार मजबूत है और दृढ़ता के साथ अपना कार्यकाल पूरा कर रही है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: हिमाचल को नहीं चाहिए नए IAS-IPS- केंद्र को भेजा पत्र

भाजपा के अंदर चल रही गुटबाजी

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अपनी गुटबाजी को छिपाने के लिए भाजपा इस तरह की बयान बाजी कर रही है। भाजपा के अंदर जिस तरह से गुटबाजी चल रही है, वह अब खुल कर सबके सामने आ गई है। भाजपा के एक साल पहले जो नेता फ्रंट लाइन में दिखते थे, वह आज नजर ही नहीं आ रहे हैं। अब हिमाचल भाजपा में दूसरे लोग ही दिख रहे हैं। भाजपा में नए आर पुराने नेताओं के बीच जमकर अंतर्कलह चल रही है, जिसे छिपाने के लिए वह कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी करते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लापता बेटी की तलाश में भटक रहा था परिवार, भगा ले गया था पड़ोसी- हुआ अरेस्ट

नगर निगम व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इस दौरान कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऊना में नगर निगम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सबसे पुरानी नगर परिषद के दर्जे को बढ़ाकर नगर निगम के रूप में स्तरोन्नत किया है। नगर निगम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम के कार्यालय को लेकर भी संभावनाओं की तलाश की और कुछ जगहों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP में जल्द हो सकता है धमाका- कांग्रेस के बागियों की एंट्री से नाराज नेता करेंगे खेला

भाजपा के आरोपों पर क्या बोले कैबिनेट मंत्री

भाजपा द्वारा नगर निगम के गठन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस नगर निकाय का दर्जा बढ़ाया है, तो भाजपा को इसका स्वागत करना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सबसे पुरानी नगर परिषद के दर्जे को बढ़ाकर नगर निगम के रूप में स्तरोन्नत किया है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों को नगर निगम में जोड़ा गया है, उनके विकास के लिए प्रदेश की सरकार पूरी तरह से कृत संकल्प है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें